Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में साइबर अपराधी गिरोह के तीन गिरफ्तार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झारखंड के धनबाद में साइबर थाने की पुलिस ने 1 मार्च बुधवार को अंतरप्रांतीय साइबर क्राइम गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अपराधियों से 2 लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, सिम कार्ड 22 पीस, आधा दर्जन से अधिक एटीएम कार्ड तथा बैंक पास बुक बरामद किया गया है. यह लोग फिशिंग में एक्सपर्ट है तथा केवाईसी अपडेट करने, बिजली बिल काटने का भय दिखाकर, बैंक का लिंक भेज कर, ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से एवं कई अन्य माध्यमों से लोगों से ठगी कर उनका अकाउंट चंद मिनटों में खाली कर देते थे. टुंडी और मनियाडीह के रहने वाले इन साइबर अपराधियों ने कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है. अब तक जब्त सिम से इन्होंने 30 से अधिक साइबर अपराध को  अंजाम दिया है. प्रभारी साइबर डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सरायढेला थाना क्षेत्र के कोलाकुसमा से तीनों की गिरफ्तारी हुई है.यह लोग किराये के मकान में रहकर साइबर क्राइम को अंजाम देने में जुटे थे. सभी युवकों की उम्र 20 से 24 साल के बीच है. अनिल कुमार महतो, दीपक कुमार मंडल, सूरज कुमार मंडल तीनों टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. डीएसपी ने बताया कि तीनों ने 30 से ज्यादा क्राइम किया है. इनका गिरोह धनबाद गिरिडीह और सिल्लीगुडी तक फैला हुआ है. कहा कि आगे अनुसंधान जारी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही