Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग की खबरें- वन भूमि पर कब्जा करते तीन धराए और बिजली चोरी के आरोप में 15 पर FIR

पहली खबर-

हटकोना जंगल में वन भूमि पर कब्जा करते तीन धराए

Hazaribagh : कटकमसांडी के हटकोना जंगल स्थित पिरपराहीटांड़ में वनकर्मियों ने वनभूमि पर कब्जा करते हुए तीन लोगों को पकड़ा. पकड़े गए तीनों व्यक्ति डांड़ के रहनेवाले हैं. पश्चिमी वन प्रमंडल के डीएफओ एके चौधरी ने बताया कि बुधवार की रात वनभूमि पर माफिया जेसीबी से तालाब खुदवा रहे थे. इस दौरान वन विभाग की गश्ती दल को जानकारी मिली, तो छापेमारी में तीन लोगों को पकड़ा गया. इधर बताया जाता है कि इससे पहले भूमि माफियाओं के बारे में एक वनकर्मी को जानकारी मिली. जब वह स्थल पर काम रोकने के लिए पहुंचा, तो माफियाओं ने उसकी बाइक की हवा निकाल दी. फिर वनकर्मी ने गश्ती दल को सूचना दी. इस दौरान कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को पकड़ा गया. --------- दूसरी खबर

बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 15 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Barhi : बिजली चोरी के खिलाफ बरही में गुरुवार को छापेमारी की गई. इसमें 15 लोगों पर प्राथमिकी कराई गई. सहायक विद्युत अभियंता सौरभ लिंडा ने बताया कि कोनरा पंचायत के बराहिल मुहल्ले के संजय सिंह, मेहताब अंसारी, अफताब आलम, नरेश कुमार, शिवशंकर यादव, योगेंद्र यादव, पिंटू केसरी, अर्जुन यादव, मो सफीक, बीच मुहल्ला निवासी मो जाबिर, मो. रैताज, मो मासूम, मो मुमताज और इंटर कॉलेज के पास के कामता प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी कराई गई है. इन सभी ने गलत तरीके से बिजली कनेक्शन ले रखा था. सहायक विद्युत अभियंता ने कहा कि विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा. उपभोक्ता वैध विद्युत कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपभोग करें अन्यथा पैसे और परेशानी दोनों का सामना करना पड़ेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही