Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा के खूंटपानी में तालाब में डूबने से तीन बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम

Advertisement
Advertisement

Chaibasa : तालाब में डूबने से तीन बच्चे की मौत हो गई. यह घटना जिले के खूंटपानी प्रखंड मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित कोटसोना गांव में हुई है, जहां बुधवार को एक साथ तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. तीनों बच्चों की मौत से इलाके में मातम पसर गया है.

इसे भी पढ़ें - दुमका">https://lagatar.in/dumka-being-cheated-becoming-cbi-officer-arrested/80277/">दुमका

में सीबीआई अधिकारी बन कर रहा था ठगी, गिरफ्तार

 खेलते-खेलते तालाब में चले गए थे बच्चे

जानकारी के अनुसार बुधवार को कोटसोना गांव के तीन बच्चे खेलते हुए तालाब में गए थे, जहां एक के बाद एक तीनों गहरे पानी में चले गए. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर ले जाया गया. चक्रधरपुर के साथ ही मुफस्सिल थाना की पुलिस भी अस्पताल पहुंची. मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

इसे भी पढ़ें - पंचायत">https://lagatar.in/alamgirs-announcement-panchayat-elections-will-be-held-this-year/80237/">पंचायत

चुनाव: मंत्री आलमगीर की घोषणा, कोरोना संक्रमण घटा तो इसी साल होगा चुनाव

परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

गांव के तीन बच्चों की मौत से पूरा इलाका शोकाकुल है. बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. तीनों बच्चे खेलने का बोलकर घर से निकले थे और इसके बाद खेलते-खेलते सभी तालाब में चले गए और फिर एक-एक कर डूब गए.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही