Search

 
 
 

लातेहार: घर पर सूखा पेड़ गिरने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

 
Latehar: बालूमाथ में कजरू भुइयां के घर पर सूखा पेड़ गिरने से उसके तीन बच्चों की मौत हो गयी. घटना मंगलवार को हेरहंज थाना अंतर्गत बंदरलोरिया में हुई. बताया जाता है कि एक सूखा पेड़ की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई है. तीनों बच्चे बंदरलोरिया के कजरू भुइयां के हैं. मंगलवार शाम को तीनों बच्चे अपने घर के पास खेल रहे थे. इसी दौरान तेज आंधी हवा के कारण अचानक सूखा हुआ सिमर का पेड़ कजरू के घर पर गिर गया. इस घटना में उसके तीन बच्चों की मौत हो गई. इनमें एक लड़का और दो लड़की है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया. ग्रामीणों के अनुसार पेड़ काफी दिनों से सूखा हुआ था. घटना की जानकारी मिलने के बाद बालूमाथ एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मलबा हटाने में लग गए. यह इलाका काफ़ी दुरूह माना जाता है. इसे भी पढ़ें - सचिन-माही">https://lagatar.in/after-sachin-mahi-now-a-biopic-will-be-made-on-yuvraj-singh-makers-made-the-announcement/">सचिन-माही

के बाद अब युवराज सिंह पर बनेगी बॉयोपिक, मेकर्स ने की अनाउंसमेंट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही