Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, आपराधिक घटना को अंजाम देने की थी तैयारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से पहले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. रांची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए खलारी से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया. वहीं दो अपराधी भागने में सफल रहे. गिरफ्तार अपराधियों में अरबाज खान, अमित कुमार और धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं. तीनों गिरफ्तार आरोपी रांची के रहने वाले हैं.

एसएसपी को मिली थी सूचना

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि खलारी थाना क्षेत्र में अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी ने एक टीम गठित किया. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने एक देसी लोडेड पिस्टल, एक जिंदा गोली, एक कार और तीन मोबाइल जब्त की है. इसे भी पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tribal-ho-samaj-yuva-mahasabha-launched-awareness-campaign-in-kendulota-village/">चाईबासा

: आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने केन्दुलोटा गांव में चलाया जागरूकता अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही