Search

 
 
 

सड़क लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे तीन अपराधी गिरफ्तार समेत लातेहार की दो खबरें

 
Ashish Tagore Latehar : पुलिस ने सड़क लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे तीन लूटेरों को पकड़ा है. घटना जिले के बारियातू थाना क्षेत्र की है. एसडीपीओ संतोष मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी. मिश्रा ने बताया कि 26 सितंबर की शाम तकरीबन पांच बजे सूचना मिली कि बारियातू थाना क्षेत्र के गोनिया पुल के पास चार-पांच की संख्या में अपराधियों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. सूचना की सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर एक टीम गठित कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

पुलिस को देख कर भागने लगा

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक कार चालक पुलिस को देख कर भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा. तीनों ने पुलिस को बताया कि वे सड़क लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे. तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में रवि कुमार नायक, गोविंद राम व राज वर्मा शामिल है. तीनों लोहरदगा थाना क्षेत्र के ढोडाटोली ग्राम का निवासी है.

बरामद सामग्रियां

उनके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, पांच राउंड गोली, तीन मोबाइल व एक कार (डब्ल्यूबी 74 वी- 8771) बरामद किया है. इस संबंध में बारियातू थाना में कांड संख्या 65-23 दर्ज किया गया है. छापामारी अभियान में थाना प्रभारी मुकेश चौधरी, पुअनि बिंदेश्वर महतो व रवि कुमार, सअनि धर्मेश प्रसाद लिंबू, आरक्षी सुशील कुमार तिवारी, शंकर तियू व चंद्र प्रकाश पाठक शामिल थे.

पोषण माह का आयोजन, कुपोषण मिटाने का लिया संकल्प

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/6-54.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Latehar :  प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर चंदवा में प्रखंड स्तरीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन पिरामल फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार ने कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए पोषणयुक्त आहार बहुत ही जरूरी है. खास कर गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं को पोषण आहार की अधिक जरूरत होती है. उन्होंने आंगनबाड़ी केद्रों में बच्चों को पोषणयुक्त आहार देने की बात कही. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने रंगोली व प्रदर्शनी के माध्यम से पोषणयुक्त आहार की जानकारी दी. मौके पर महिला बाल विकास पर्यवेक्षिका के अलावा मीरू झा, रूबी रानी, ज्योति बाला, पूजा विनायक एवं आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत पिरामल फाउंडेशन से सत्यम द्विवेदी आदि उपस्थित थे. इसके अलावा प्रखंड सह अंचल कार्यालय, मनिका के सभागार में भी पोषण माह का आयोजन किया गया. मौके पर के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अर्चना, महिला पर्यवेक्षक नीतू कुमारी, कांति देवी व पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो अजय निषाद समेत कई आंगनबाड़ी सेविकाएं शामिल थी. कार्यक्रम में अन्नप्रासन व गोद भराई भी किया गया. इसके अलावा कुपोषण मिटाने की शपथ ली गई. बता दें कि सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-news-youth-shot-in-head-by-criminals-in-pandara-ranchi-admitted-to-rims/">BIG

NEWS : रांची के पंडरा में अपराधियों ने युवक ने सिर में मारी गोली, रिम्स में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही