Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एटीएम के तीन कस्टोडियन ने 26 लाख का किया गबन, अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज

Ranchi : एटीएम में पैसे डालने की जिम्मेदारी जिनकी थी, उन्हीं लोगों ने 26 लाख रुपये रुपए का गबन कर लिया. इस बात की जानकारी तब मिली, जब कंपनी ने ऑडिट किया. इसके बाद सीएमएस इंफो सिस्टम लिमिटेड के शाखा प्रबंधक हितांशु शेखर परिदा ने तीन कस्टोडियन अमिताभ ठाकुर, प्रवीण कुमार पांडेय और सचिन कुमार पांडेय के विरुद्ध गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में आरोप है कि इन तीनों ने मिलकर कंपनी के 26,12,500 रुपए का गबन किया. ऑडिट में  इसका पता चलने पर तीनों ने गबन की बात स्वीकार कर ली. तीनों कस्टोडियन ने कंपनी को लिखित रूप में गबन की जिम्मेवारी लेते हुए गबन की राशि में से कुछ रुपए लौटाए भी हैं. अब भी इन लोगों पर 8.40 लाख रुपए बकाया है. शेष राशि नहीं लौटाने पर तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इसे भी पढ़ें – अच्छी">https://lagatar.in/good-initiative-tribals-will-run-a-campaign-to-get-rid-of-drugs/">अच्छी

पहल : नशापान से मुक्ति के लिए आदिवासी चलाएंगे अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही