Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोस्सनर कॉलेज में तीन दिनी एंकरिंग कार्यशाला शुरू, डॉ. जंग बहादुर पांडेय बोले- एंकर की भाषा शुद्ध और सरल होनी चाहिए

Ranchi : गोस्सनर कॉलेज के पत्रकारिता एवं वीडियो प्रोडक्शन विभाग में तीन दिवसीय एंकरिंग कार्यशाला का शुभारंभ 16 मई गुरुवार को हो गया. रांची विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागध्यक्ष डॉ. जंग बहादुर पांडेय मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यशाला में शामिल हुए. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुये कहा कि कार्यक्रम संचालन में एंकर की भूमिका अहम होती है. इसलिए एंकर की भाषा सरल, शुद्ध और उच्चारण स्पष्ट होनी चाहिए. कार्यशाला तीन सत्रों में विभक्त था. पहले सत्र में लोगों का परिचय और अभिवादन हुआ. दूसरा सत्र में तकनीकी सत्र था. जिसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के पदाधिकारी अंजेश कुमार ने एंकरिंग के दौरान आने वाली बाधाओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया. उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह से बाधाओं को चुनौती देते हुए आगे की राह को आसान किया जा सकता है. तीसरे सत्र की मुख्य वक्ता सीनियर एंकर मीनाक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों को सफल एंकरिंग के मूल मंत्र बताए. शब्दों के उच्चारण का तरीका भी बताया. उन्होंने कहा कि एंकर को कार्यक्रम करने से पहले महत्वपूर्ण तैयारी पर जोर देनी चाहिए. कार्यक्रम में मास कॉम विभाग की एचओडी प्रो. महिमा गोल्डेन बिलुंग, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. अनुज कुमार, हिंदी विभाग के प्रो. प्रशांत गौरव, डॉ. वासुदेव प्रसाद, जोहार हजारीबाग के फैज अहमद सहित गोस्सनर महाविद्यालय सहित विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी व शिक्षक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-minister-alamgir-alam-for-six-days-court-gives-approval/">मंत्री

आलमगीर आलम से छह दिनों तक पूछताछ करेगी ईडी, कोर्ट ने दी मंजूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही