Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली में तीन दिवसीय डीजीपी, आईजीपी बैठक आज से, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे

NewDelhi : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली आज शुक्रवार से सभी राज्यों के पुलिस बल और अर्द्धसैन्य संगठनों के प्रमुखों की तीन दिवसीय बैठक शुरू हो रही है, जिसमें साइबर सुरक्षा, मादक पदार्थ के खिलाफ जंग और सीमा पार से खतरों पर चर्चा की जायेगी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल इस वार्षिक बैठक को संबोधित करेंगे, जिसमें जम्मू-कश्मीर में ताजा स्थिति, सीमा प्रबंधन और समुद्री सुरक्षा पर चर्चा होने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/government-said-part-of-bbcs-documentary-propaganda-on-modi-british-pm-rishi-sunak-said-he-does-not-agree/">केंद्र

सरकार ने कहा, मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्‍यूमेंट्री दुष्‍प्रचार का हिस्‍सा, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने भी कहा, वे सहमत नहीं

देश भर से 350 शीर्ष अधिकारी  बैठक में हिस्सा लेंगे

एक अधिकारी ने बताया कि महानिदेशक (डीजीपी) और महानिरीक्षक (आईजीपी) स्तर के देश के करीब 350 शीर्ष अधिकारी इस बैठक में हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि बैठक में खालिस्तानी चरमपंथियों से खतरा, अर्थव्यवस्था के सामने मौजूद चुनौतियों, क्रिप्टो करेंसी, माओवादी हिंसा और पूर्वोत्तर में उग्रवाद के मुद्दे पर चर्चा किये जाने की संभावना है. बता दें कि वार्षिक बैठक 2013 तक दिल्ली में होती थी. हालांकि, अगले साल 2014 में जब मोदी सरकार सत्ता में आयी तो गृह मंत्रालय और खुफिया ब्यूरो द्वारा आयोजित यह बैठक राष्ट्रीय राजधानी से बाहर आयोजित की जाने लगी. इसे भी पढ़ें :  झरिया">https://lagatar.in/cheating-with-jharia-everyone-is-silent-raghukul-and-singh-have-a-bloody-fight-in-the-mansion/">झरिया

के साथ धोखा ! सब हैं खामोश, रघुकुल और सिंह मेंशन में खूनी संघर्ष, पुल‍िस और ग्रामीणों में झड़प, अमित अग्रवाल की बढ़ी मुश्‍क‍िल, जमीन पर कब्‍जे को लेकर आमने-सामने समेत कई बड़ी खबरें पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में  

2014 में यह बैठक गुवाहाटी में हुई थी 

2014 में यह बैठक गुवाहाटी में, 2015 में कच्छ के रण में, 2016 में हैदराबाद की राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में, 2017 में टेकनपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अकादमी में, 2019 में पुणे में और 2020 में कोविड महामारी के दौरान ऑनलाइन माध्यम से और 2021 में लखनऊ में हाइब्रिड मोड में आयोजित की गयी थी. इस बार बैठक दिल्ली के पूसा में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही