Search

तीन दिवसीय प्रथम बपतिस्मा दिवस एवं आत्मिक जागृति सभा शुरू

Ranchi : मेनरोड स्थित जीईएल चर्च में तीन दिवसीय प्रथम वयस्क बपतिस्मा दिवस एवं आत्मिक जागृति सभा बुधवार से शुरू हुई. पहले दिन परमेश्वर की महिमा गीत संगीत से शुरू हुई. मुख्य अतिथि बिशप सीमांत तिर्की ने मसीही विश्वासियों का स्वागत किया. इस अवसर पर अच्छे मौसम के लिए, आत्मिक जागृति के लिए, मंडली द्वारा सुसमाचार प्रचार के लिए, मंडली द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याण कार्यों में वृद्धि के लिए, निर्माण कार्य के लिए परमेश्वर से विनती की गई. जीईएल चर्च के फादर रेव्ह निरल बागे ने प्रथम बपतिस्मा के बारे में बताये. कार्यक्रम के पहले दिन कोयर दल द्वारा परमेश्वर की गीत गाकर, बाइबल का पाठ वचन, रांची यूथ फेलोशिप द्वारा शक्ति ड्रामा का मंचन किया गया. मौके पर मनीष एक्का, आईजक कंडुलना, सविता रानी टोप्पो, रूपाली टोपनो, नेलन होरो, पास्टर फिनी सामुएल, लीली कुजूर, पाद्री निशांत गुड़िया समेत हजारों मसीही शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : मॉडल">https://lagatar.in/model-love-jihad-case-medical-test-of-the-model-done-in-sadar-hospital/">मॉडल

लव जिहाद मामला: सदर अस्पताल में हुआ मॉडल का मेडिकल टेस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp