Search

 
 
 

लोहरदगा: आकाशी में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न

 
Lohardaga: भंडरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत आकाशी में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह बड़े धूमधाम से हुआ. इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई उत्कृष्ट फुटबॉल टीमों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस बीच फाइनल सह समापन समारोह के मुख्य अतिथि अभिनव सिद्धार्थ भगत ने अपने प्रेरणादायक भाषण में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और खेल के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता को ही नहीं, बल्कि मानसिक शक्ति और अनुशासन को भी बढ़ावा देता है. इधर फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें एजे स्टाईल ने कड़ी टक्कर देते हुए रांची घाघरा की टीम को 2-0 से पराजित किया.

सिद्धार्थ भगत विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की

दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया. भगत ने विजेताओं को पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की, साथ ही सभी खिलाड़ियों की सराहना की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का मंच मिलता है और युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ती है. कार्यक्रम के अंत में, आयोजकों और समर्थकों का विशेष रूप से धन्यवाद किया गया, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई. मौके पर विश्वस्तरीय अध्यक्ष डोमना उरांव, भंडारा प्रखंड प्रमुख राजमुनी उरांव, पूर्व मुखिया साधु उरांव, चरकू पहान, राजेश उरांव, समीर उरांव, प्रमोद उरांव, परदेसिया उरांव, गुलाम जिलानी, अमित मिंज, गौतम, लक्षू उरांव आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - NCPCR">https://lagatar.in/ncpcrs-letter-to-states-and-union-territories-urging-them-to-stop-funding-madrasas/">NCPCR

ने राज्यों से मदरसों को बंद करने व उनके वित्त पोषण बंद करने का किया आग्रह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही