Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुरु नानक स्कूल में तीन दिवसीय अंतर विद्यालय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ

Ranchi : गुरु नानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ बुधवार को किया गया. इस चैंपियनशिप में रांची के 17 विद्यालयों के 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया. समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह थे. समारोह में झारखंड राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह भी शामिल हुए. उन्होंने अतिथियों को संबोधित किया.

सरदार कुलतार सिंह और समरजीत सिंह के मध्य मैच के साथ  चैंपियनशिप का शुभारंभ

चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरदार कुलतार सिंह और रांची जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष समरजीत सिंह के मध्य मैच के साथ हुआ . इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सरदार कर्नल विजय सिंह, उपसचिव सरदार रंजीत सिंह दोद और सरदार हरमीत सिंह, स्त्री सत्संग की अध्यक्ष सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. मौके पर विद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर कैप्टन सुमित कौर , उप प्राचार्या सोनिया कौर (शैक्षिक)और शालिनी विजय (प्रशासनिक , प्रधानाध्यापिका हरप्रीत कौर आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही