Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेएससीए में तीन दिवसीय इंट्रा क्रिकेट टूर्नामेंट, चार टीमों के बीच होगा मुकाबला

Ranchi : रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 17 से 19 मार्च तक कंट्री क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय इंट्रा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इस टूर्नामेंट में चार टीमें भाग ले रही है. टूर्नामेंट में 17 और 18 मार्च को लीग मैच खेले जाएंगे. 19 मार्च को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा. बुधवार को इस टूर्नामेंट के ट्राॅफी का अनावरण जेएससीए अध्यक्ष संजय सहाय और कंट्री क्रिकेट क्लब के सचिव अजय नाथ शाहदेव ने संयुक्त रूप से किया, साथ ही भाग लेने वाली चारों टीमों को ड्रेस भी दिया गया. इस प्रतियोगिता में ग्लैडिएटरस (कैप्टन अनुपम देव), जायंट्स (कैप्टन अमित गिल), डायनामाइट (कैप्टन विक्रम सिंह) और सुपरकिंग्स (कैप्टन पुरूषोतम कुमार) की टीमें भाग ले रहीं है. अनावरण कार्यक्रम के अवसर पर जेएससीए और सीसीसी से सीमा सिंह, एके सिंह, सुनील कुमार सिंह, जय कुमार सिन्हा, किशोर चंद्र, सुरेश कुमार, प्रिया ओझा, मनोज कुमार, चंचल दत गुप्ता, एस के पाण्डेय, सौमित्र पटनायक, अमिताभ कुमार के साथ साथ कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – एआईपीएस">https://lagatar.in/aips-t-20-cricket-rbi-mecon-airport-authority-of-india-and-bob-enter-the-next-round-after-winning-the-match/">एआईपीएस

टी-20 क्रिकेट : आरबीआई, मेकॉन, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और बीओबी ने मैच जीतकर अगले चक्र में किया प्रवेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही