Search

 
 
 

तीन दिवसीय झारखंड स्टेट क्लोज्ड चैंपियनशिप की शुरूआत

 
Ranchi : झारखंड स्क्वैश रैकेट संघ एवं एसआरएफआई के तत्वावधान में तीन दिवसीय द्वितीय झारखंड स्टेट क्लोज्ड चैंपियनशिप कि शुरूआत अलबर्ट एक्का चौक स्थित क्रास कोर्ट में हुआ. चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन महासचिव मधुकांत पाठक एवं कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र नाथ दुबे ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर मधुकांत पाठक ने कहा कि रांची जैसे शहर में इस तरह का आयोजन होना सुखद संकेत है. इस चैंपियनशिप के बाद खिलाड़ी देश- विदेश में झारखंड का नाम करें, इसके लिए सभी को शुभकामनाएं देते हैं. शिवेन्द्र दूबे ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी. बता दें कि इस प्रतियोगिता में कुल 92 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.   इस अवसर पर झारखंड स्क्वैश रैकेट संघ के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर वरुण कुमार, उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, कोच आशिष कुमार बनर्जी एवं क्रास कोर्ट के आर्यन, पुनीत, सुभाष सिंह मुंडा, सुभाष गांगुली तथा चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ी एवं उनके अभिभावक भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – ट्राइबल">https://lagatar.in/state-government-is-encouraging-entrepreneurs-from-tribal-community-jitendra-singh/">ट्राइबल

समुदाय के उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रही राज्य सरकार : जितेंद्र सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही