Search

 
 
 

बड़कागांव : सोनपुरा में लगेगा तीन दिवसीय मकर संक्रांति मेला, तैयारी जोरों पर

 
Barkagaon : बड़कागांव की कांडतरी पंचायत अंतर्गत सोनपुरा मंदिर प्रांगण में समाज की ओर से तीन दिवसीय मकर संक्रांति मेले का आयोजन किया जाएगा. मेला 14 जनवरी से शुरू होकर 16 जनवरी तक चलेगा. इस तीन दिवसीय मेले में भव्य जागरण एवं ऑर्केस्ट्रा का आयोजन होगा. झारखंड, बंगाल, बिहार ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ के कलाकार धूम मचाएंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित झूला आदि मेले का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा. कार्यक्रम को लेकर पंचायत के मुखिया पारसनाथ प्रसाद ने कहा कि शराब मुक्त वातावरण में इस मेले का आयोजन होगा. मेले के आसपास किसी भी मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. कार्यक्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर ग्राम कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार, सचिव विनोद प्रसाद दांगी, कोषाध्यक्ष भोला प्रसाद दांगी, मेला समिति के संरक्षक सह कांडतरी पंचायत मुखिया पारसनाथ प्रसाद, संयोजक मनोहर चौबे, सह संयोजक प्रो. लालदेव महतो, पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, सचिव परमेश्वर राणा, कोषाध्यक्ष अजीत प्रसाद, उपाध्यक्ष योगेश्वर कुमार, उपसचिव मुकेश कुमार ठाकुर, मनोरंजन मंत्री तपेश्वर कुमार, सह मनोरंजन मंत्री भुनेश्वर कुमार, पुजारी बैजनाथ महतो, समेत कई सक्रिय सदस्य रहेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-neighbor-burnt-bike-in-bagbeda-anandnagar/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा आनंदनगर में पड़ोसी ने फूंकी बाइक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही