Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ में तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

Ramgarh: रामगढ़ में केंद्रीय संचार ब्यूरो, द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ. जिसका उद्घाटन रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने किया. कार्यक्रम के दौरान अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा ने बच्चों, युवाओं व अन्य लोगों को केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आयोजित प्रदर्शनी की विशेषताओं की जानकारी दी. साथ ही 3 दिनों तक चलने वाले प्रदर्शनी कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सभी को प्रेरित किया. उन्होंने प्रदर्शनी कार्यक्रम के थीम यथा अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष, विश्व गौरैया दिवस सहित अन्य के महत्व के प्रति सभी को जानकारी दी. वहीं डीसी माधवी मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा रामगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी कार्यक्रम जिले के लोगों के लिए गर्व की बात है. उन्होंने विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र करते हुए उनसे प्रेरणा लेने की अपील की. साथ ही गौरैया दिवस, विश्व प्रसन्नता दिवस सहित तीन दिवसीय प्रदर्शनी कार्यक्रम के दौरान मनाए जाने वाले विभिन्न दिवसों की जानकारी दी. इस दौरान अपर महानिदेशक व डीसी को मोमेंटो व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस दौरान आयोजित सेल्फी अभियान में भी डीसी ने हिस्सा लिया. साथ ही अपर महानिदेशक व डीसी ने तीन दिनों तक चलने वाले प्रदर्शनी कार्यक्रम को लेकर जागरुक करने वाले प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसे भी पढ़ेंधनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-workshop-on-health-and-wellness-for-teachers-at-dav-kusunda/">धनबाद

: डीएवी कुसुंडा में शिक्षकों के लिए हेल्थ एंड वेलनेस पर कार्यशाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही