Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरि‍डीह में तीन दिवसीय पुलिस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Advertisement
Advertisement
Giridih : गिरिडीह स्टेडियम में उत्तरी छोटानगपुर पुलिस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 4 जुलाई_को शुरू हुई. डीआईजी नरेंद्र कुमार सिंह ने उद्घाटन किया. तीन दिनों तक चलने वाली इस खेलकूद प्रतियोगिता में  पांच जिलों की टीमें भाग ले रही हैं. डीआईजी ने कहा कि खेलकूद से आपसी मतभेद खत्म होते हैं. उन्होंने उत्तरी छोटनगपुर प्रमंडल के सभी जिलों के एसपी से कहा कि अपने जिले में पुलिस अधिकारियों और जवानों के बीच नियमित रूप से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराएं. गिरिडीह के एसपी अमित रेणु ने बताया कि 17 वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में गिरिडीह, चतरा, रामगढ़, कोडरमा और हजारीबाग की टीमें भाग ले रही हैं. पिछले वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन चतरा जिले ने किया था. प्रतियोगिता में सफल टीम को पुरस्कृत किया जाएगा. मौके पर कोडरमा एसपी कुमार गौरव, हजारीबाग एसपी मनोज रत्न चोथे, रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार,गिरिडीह के एएसपी हरीश बीन जमा, एएसपी अभियान गुलशन तिर्की, टंडवा एसडीपीओ शंभू सिंह, डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार, डीएसपी संजय राणा, डीएसपी साइबर संदीप सुमन समदर्शी आदि‍ मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : Giridih">https://lagatar.in/mother-in-law-alleges-dowry-murder-case-registered/">Giridih

: ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही