Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज ठाकुरबाड़ी में तीन दिवसीय संकीर्तन शुरू

Sahibgabnj : जिले के उधवा प्रखंड के उत्तरी सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत नौघरिया ठाकुरबाड़ी में तीन दिवसीय संकीर्तन की शुरुआत 15 अप्रैल से हुई. भाजपा के उधवा मंडल अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य प्रताप राय ने फीता काटकर संकीर्तन का शुभारंभ किया. मौके पर प्रताप राय ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से समाज में एकता, नैतिक मूल्य और आपसी भाईचारा बढ़ता है. संकीर्तन के आयोजन से श्रद्धालुओं को अध्यात्मिक ज्ञान मिलती है. संकीर्तन मंडलियों को पश्चिम बंगाल व अन्य जगहों से आमंत्रित किया गया है. मंडली में पश्चिम बंगाल के कुचबिहार जिले से जयदेव दास महंतो, मालदा जिले के दहला से शांति दास, बालुरघाट से करूणामयी दास, पकुआहाट से भारती हांसदा महंतो, साहेबगंज जिले के कटघर से रुपचांद महतो की टीम शामिल है. मौके पर उप मुखिया प्रतिनिधि धर्मराज मंडल पिंटू घोष, विश्वजीत मंडल, सूरज मंडल, कुश किशोर मंडल, संजीव मंडल, धरनीधर रविदास, ओम प्रकाश मंडल, विशेश्वर दास, राणा दास समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609025&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : मोहनपुर प्रखंड के तीनघरिया गांव में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं ग्रामीण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही