Ranchi : महाराजा अग्रसेन भवन में 28 से 30 मई तक बच्चों के लिए तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह जानकारी अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, सचिव मनोज चौधरी एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी. समर कैंप का उद्घाटन मंगलवार, 28 मई को सुबह 8 बजे अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष सह रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री विनोद कुमार जैन करेंगे. उन्होंने बताया कि पिछले 21 वर्षों से अग्रवाल सभा बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन करती चली आ रही है.
महाराजा अग्रसेन भवन में 28 से 30 मई तक बच्चों के लिए तीन दिवसीय समर कैंप
Last Updated: May 27, 2024 12:00 AM (IST)