Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

Ranchi : भाजपा महिला मोर्चा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर नगड़ी के कुदलोंग में शुरू हो गया है. प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया. उन्होंने कहा राजनीति में आने से पहले हमें सामाजिक कार्यकर्ता बनना जरूरी है. तभी हम एक सही राजनीतिक कार्यकर्ता बन पाएंगे. महिलाएं आज स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन रही है. यह देश के लिए गर्व की बात है. राज्य सरकार जब-जब संवैधानिक नीतियों का हनन करती है, तब-तब मोर्चा की महिलाएं उन्हें संवैधानिक नीतियों का अनुपालन करना भी सिखाती हैं.

राज्य सरकार का ध्यान महिलाओं को बढ़ने से रोकने में है- आरती कुजूर

मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा,आज झारखंड की महिलाएं बलात्कार, एसिड अटैक, डायन बिसाही जैसी घटनाओं का शिकार हो रही हैं. इसे रोकना राज्य सरकार का दायित्व है, लेकिन झारखंड सरकार का ध्यान महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकना में है. भाजपा देश की ऐसी पार्टी है जिन्होंने महिलाओं को सम्मान से जीना सिखाया. महिला आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को गृहस्थ जीवन से लेकर देश संभालने तक जिम्मेदारियां प्रदान की हैं. प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी मनोज सिंह, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी मौजूद रहे.[spacing size=""] इसे भी पढ़ें– दर्द">https://lagatar.in/neuropathic-pain-due-to-pain-cases-of-diabetes-increased-after-covid-dr-surendra-prasad/">दर्द

का कारण न्यूरोपैथिक पेन,कोविड के बाद डायबिटिज के मामले बढ़े- डॉ सुरेंद्र प्रसाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही