Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संत जेवियर कॉलेज में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

Latehar : संत जेवियर्स कॉलेज, महुआडांड़ में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ बिशप थियोडोर मैस्क्रेन्स, विधायक रामचंद्र सिंह, प्राचार्य फादर डॉ. एमके जोस ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की शुभारंभ कॉलेज के छात्रों ने स्वागत गान से किया. मौके पर फादर मैस्क्रेन्स ने संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं में परिवर्तन की शक्ति होती है. युवा समाज और देश के भविष्य हैं. युवाओं को अपनी शक्ति हमेशा सराकात्मक दिशा में लगानी चाहिए. समय और परिस्थिति के अनुकूल खुद को ढालने की क्षमता युवाओं को विकसित करनी चाहिए.

शिक्षा से लाया जा सकता है समाज में सकारात्मक बदलाव : विधायक

मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति और समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है. उन्होंने अपनी भाषा, संस्कृति और अस्मिता के प्रति युवाओं को जागरूक करने की बात कही. युवा महोत्सव के कॉर्डिनेटर सह प्राचार्य फादर डॉ. एमके जोस ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं के सपनों को आधार देना है. उनमें नेतृत्व और समन्वय की क्षमता विकसित करने के साथ ही साथ अपनी भाषा, संस्कृति, अस्मिता के प्रति जागरूक करना है. कार्यक्रम में एसडीओ नित निखिल सुरीन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, धर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो, उप प्राचार्य सिस्टर कैसलिन जुलियट, डॉ. समीर टोप्पो, एसबीआई महुआडांड़ शाखा के मैनेजर वेंसलस लकड़ा, डॉ. राजीव तिर्की, एनएसएस के को-ऑर्डिनेटर मैक्सेंशियस कुजूर व प्रो. शशि शेखर समेत काफी संख्या में युवा उपस्थित थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही