Search

 
 
 

धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद हेमा मालिनी ने शेयर किया पहला पोस्ट,बोलीं -जो खालीपन है… वह ज़िंदगी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 (सोमवार) को निधन हो गया. निधन के 3 दिन बाद आज हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है.
 

Lagatar desk :  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 (सोमवार) को निधन हो गया. निधन के 3 दिन बाद आज हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है.शेयर किए पोस्ट में उन्होंने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी और कुछ पारिवारिक तस्वीरें भी शेयर की हैं -इन तस्वीरों में उनकी बेटियां ईशा देओल और आहाना देओल भी नजर आ रही रही हैं. 

 

 

हेमा मालिनी का भावुक पोस्ट

हेमा मालिनी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि धर्मेंद्र उनके लिए सब कुछ थे -एक प्यारे पति, बच्चों के लिए स्नेही पिता, दोस्त, मार्गदर्शक, कवि और जीवन का हर मुश्किल पल में सहारा. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र की विनम्रता, सहज व्यवहार और सभी के प्रति स्नेह ने उन्हें सिनेमा जगत के अन्य सितारों से अलग बनाया.

 

उनका व्यक्तिगत नुकसान अवर्णनीय है. उन्होंने कहा कि उनके लिए जो एक खालीपन पैदा हुआ है, वह जीवन भर रहेगा. साथ ही, उनके पास धर्मेंद्र के साथ बिताए गये उन खूबसूरत पलों की कई यादें हैं, जिन्हें वह हमेशा संजो कर रखेंगी. 

 

परिवार-संबंधी यादें और फोटोज़

हेमा मालिनी ने अपने पोस्ट में कई तस्वीरें शेयर कीं - इनमें धर्मेंद्र, हेमा स्वयं, और उनकी बेटियां ईशा और आहाना एक साथ दिखाई दे रही हैं. इन फोटोज़ में उनके पारिवारिक रिश्तों की गहराई और प्यार झलकता है.उन तस्वीरों में दिख रही इन यादों को देख कर फैन्स और इंडस्ट्री दोनों इमोशनल हो उठे हैं.

 

धर्मेंद्र का जाना-सिनेमा और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति

धर्मेंद्र, जिन्हें कई लोग ही-मैन कहकर जानते थे, 89 साल की उम्र में इस दुनिया से विदा हो गए. उन्हें अपने पीछे एक लंबा फिल्मी करियर, कई यादगार फिल्में और एक प्यारा परिवार छोड़ना पड़ा है. उनके जाने के बाद पूरा बॉलीवुड और उनके प्रशंसक शोक में हैं. कई सितारों, राजनेताओं और आम लोगों ने सोशल मीडिया और मीडिया माध्यमों से श्रद्धांजलि दी है. 

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही