Sahibganj News: बरहड़वा-बरहेट मुख्य मार्ग पर रांगा थाना क्षेत्र के केशरो गांव के पास गुरुवार रात हाइवा और टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में टोटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
मृतकों की पहचान मोगलपाड़ा निवासी साहिल शेख (18) और कयूम खान (24) तथा धरमपुर निवासी किशोर साह (28) के रूप में हुई. घायलों में मोगलपाड़ा निवासी सूरज खान (19) और अहिल खान (13) शामिल हैं. टोटो में सवार पांचों लोग रांगा साप्ताहिक हटिया से फल-सब्जी बेचकर बरहड़वा लौट रहे थे. हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसरा है.
इसे भी पढ़ें:
https://lagatar.in/sir-in-uttar-pradesh-up-ceo-admits-software-removed-85854-voter-names-without-cause
https://lagatar.in/union-home-secretary-has-offered-an-unconditional-apology-regarding-internet-shutdown