Search

 
 
 

चिरौंदी में एक ही मंदिर में तीन देवताओं का हुआ प्राण प्रतिष्ठा

 
Ranchi: चिरौंदी स्थित एसोटिक हिल्स में एक भव्य मंदिर की स्थापना की गई, जिसमें मां दुर्गा, शिव परिवार और राम परिवार के देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई. इस धार्मिक अनुष्ठान में पुजारी पंडित शैलेन्द्र, माधव दास शास्त्री, आचार्य रमेश शुक्ला, उमाकांत शास्त्री और मृत्युजंय पांडेय की अगुवाई में एक ही मंदिर में तीन दिव्य शक्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई. इससे पहले, 108 महिलाओं ने मंदिर से कलश उठाया और पवित्र जल भरकर सिर पर रखकर कलश यात्रा की. महिलाएं माता की चुनरी पहने हुए एक पंक्ति में पैदल मार्च करती हुई वृंदावन और बैंक कॉलोनी होते हुए एसोटिक हिल्स मंदिर परिसर पहुंचीं. महिला और पुरुष भक्तों ने "जय माता Di" और "हर हर महादेव", "जय श्रीराम" के जयकारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया. यज्ञ का आयोजन भी हुआ और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें -छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-ed-raids-former-cm-bhupesh-baghels-residence-bank-employees-arrive-with-note-counting-machines/">छत्तीसगढ़

: पूर्व CM भूपेश बघेल के आवास पर ईडी की रेड, नोट गिनने की मशीन लेकर पहुंचे बैंककर्मी

25 लाख की लागत से बनाया गया मां दुर्गा का मंदिर

यह मंदिर एक ही स्थान पर तीन दिव्य देवताओं की प्रतिष्ठा के लिए बनाया गया है. राजस्थान से संगमरमर के पत्थर मंगवाए गए हैं और मंदिर का निर्माण लगभग 500-600 वर्ग फीट में फैला हुआ है. मंदिर के शिव परिवार में भगवान भोलेनाथ, माता गौरी, गणेश, कार्तिकेय और नंदी स्थापित किए गए हैं. जबकि राम परिवार में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और रामभक्त हनुमान की मूर्तियां प्रतिष्ठित की गई हैं. मंदिर के अंदर और बाहर संगमरमर के पत्थरों पर नक्काशी की गई है, जिससे उसका स्वरूप अत्यधिक आकर्षक बन पड़ा है. श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-पाठ की व्यवस्था की गई है, और वाहनों के लिए भव्य पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है.

राकेश सोनी के भजनों से दिनभर गूंजता रहा बैंक कॉलोनी

तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में स्थानीय भजन मंडली को भी आमंत्रित किया गया था. इस आयोजन में राकेश सोनी की भजन मंडली ने भजनों की ऐसी धारा बहाई कि पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया. "राम श्रीराम जय जय राम", "माता रानी करादे बेड़ा पार" जैसे भजन श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर रहे थे. राकेश सोनी और उनकी टीम ने अपने भजनों के साथ सभी श्रद्धालुओं को दिनभर मंत्रमुग्ध किया. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/direct-questions-to-ranchi-municipal-corporation-what-did-the-commissioner-say-on-hunger-strike-water-crisis-and-tax-collection-know/">रांची

नगर निगम से सीधे सवाल : अनशन, जल संकट और टैक्स कलेक्शन पर क्या बोले कमिश्नर, जानें…
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही