Search

 
 
 

भूमि विवाद समाधान के लिए गठित SIT से तीन DSP हटाए गए, मूल इकाई में वापसी का आदेश

Ranchi News: आदेश के अनुसार, सुमनागिनी नाग और तारामणि बारखला को झारखंड सशस्त्र पुलिस-10, होटवार में पदस्थापित किया गया है. वहीं प्रदीप पॉल कच्छप को एटीएस, झारखंड भेजा गया है. तीनों अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भूमि विवाद समाधान के लिए गठित एसआईटी में की गई थी.
 
पुलिस मुख्यालय

Ranchi News: भूमि विवाद समाधान के लिए अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में गठित एसआईटी में प्रतिनियुक्त तीन डीएसपी को वापस उनके मूल पदस्थापन स्थल पर भेज दिया गया है. इनमें सुमनागिनी नाग, तारामणि बारखला और प्रदीप पॉल कच्छप शामिल हैं.

 

आदेश के अनुसार, सुमनागिनी नाग और तारामणि बारखला को झारखंड सशस्त्र पुलिस-10, होटवार में पदस्थापित किया गया है. वहीं प्रदीप पॉल कच्छप को एटीएस, झारखंड भेजा गया है. तीनों अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भूमि विवाद समाधान के लिए गठित एसआईटी में की गई थी.

 

आदेश के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग की ओर से 27 मई 2026 को किए गए अनुरोध के आलोक में यह कार्रवाई की गई है. पुलिस मुख्यालय के 12 अगस्त 2024 के आदेश के माध्यम से अपराध अनुसंधान विभाग में भूमि विवाद समाधान के लिए गठित एसआईटी में इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. यह आदेश पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार), झारखंड, रांची की ओर से महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के आदेशानुसार जारी किया गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही