Search

 
 
 

केंद्रीय मंत्री के आदेश पर डाक विभाग के तीन कर्मी निलंबित, एक को काम से निकाला

 
Ranchi : टाटा नगर पोस्ट ऑफिस में ऑन ड्यूटी शराब पीने की घटना पर डाक विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. जबकि एक अन्य कर्मचारी को ड्यूटी से हटा दिया गया है. यह कार्रवाई मामले के मीडिया में उजागर होने और केंद्रीय संचार मंत्रालय के संज्ञान लेने के बाद की गयी है. जांच में आरोप सही पाये जाने के बाद कार्रवाई वरीय डाक अधीक्षक परमानंद कुमार के निर्देश पर एएसपी (वेस्ट) परीक्षित सेठ ने इस मामले की जांच की. जांच में आरोप सही पाये गये. जिसके बाद एलएसजी डाक सहायक नितेश कुमार, ओवरसियर अमित कुमार ठाकुर और नाइट गार्ड जितेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. वहीं जीडीएस बीपीएम सूरज कुमार साहू को भी काम से निकाल दिया गया. 3 मई की रात मामला हुआ था उजागर यह मामला 3 मई 2025 की रात का है, जब टाटानगर पोस्ट ऑफिस परिसर में डाक कर्मचारी कथित रूप से परिसर के भीतर खुलेआम शराब का सेवन करते हुए पाये गये. इस संबंध में एक मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद विभागीय जांच के आदेश जारी किये गये थे. डाक विभाग ने जताई कड़ी नाराजगी केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संज्ञान में आते ही डाक विभाग ने इस प्रकार की अनुशासनहीनता को गंभीर सेवा उल्लंघन मानते हुए स्पष्ट किया है कि कार्यालय परिसर में इस प्रकार का आचरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. विभाग ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शून्य सहनशीलता की नीति अपनाने की बात दोहराई है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही