Search

 
 
 

Chaibasa News: अवैध महुआ शराब की तीन भट्ठियां ध्वस्त, दो गिरफ्तार

Chaibasa News: उत्पाद विभाग ने हाटगम्हरिया क्षेत्र के लाइन होटलों, ढाबों और दुकानों में छापेमारी की. वहीं, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुलसाई गांव में अवैध शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.
 
शराब भट्ठी पर कार्रवाई करती पुलिस

Shambhu Kumar

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया. उत्पाद विभाग की ओर से शुक्रवार को की गई कार्रवाई के तहत  अवैध महुआ शराब की तीन भट्ठियां ध्वस्त की गईं और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

उत्पाद विभाग ने 15 अक्टूबर को हाटगम्हरिया क्षेत्र के लाइन होटलों, ढाबों और दुकानों में छापेमारी की. वहीं, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुलसाई गांव में अवैध शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.

 

वहीं मंझारी थाना क्षेत्र के ईचापी गांव तथा झींकपानी थाना क्षेत्र के गुड़ा में छापेमारी कर अवैध महुआ शराब बनाने वाली तीन भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. भट्ठी संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. इसके अलावा, गुड़ा गांव में अवैध शराब बेचने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.

 

दो दिनों तक चले अभियान के दौरान कुल पांच अभियोग दर्ज किए गए और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. छापेमारी में लगभग 35 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई. वहीं, शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले करीब 1,000 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को नष्ट कर दिया गया. 

 

इसके अतिरिक्त, 7.15 लीटर बीयर और 2.76 लीटर विदेशी शराब भी जब्त की गई. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. त्योहारों के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और छापेमारी की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही