Search

 
 
 

साइबर अपराधियों से कमीशन लेकर ATM से पैसे निकालने वाले ऑटो ड्राइवर समेत तीन गिरफ्तार

 
Ranchi: साइबर अपराधियों से कमीशन लेकर एटीएम से पैसा निकालने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस की टीम बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन कमीशन एजेंट को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के नालंदा के लालगंज का निवासी कमलेश कुमार, पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र स्थित सराय निवासी धर्मेंद्र सिंह गौतम और मेसरा ओपी स्थित ग्रीन सिटी में रहने वाले जितेंद्र सिंह शामिल हैं. कमलेश कुमार के पास से विभिन्न बैंकों के 11 एटीएम, धर्मेंद्र कुमार के पास से विभिन्न बैंकों के एटीएम एक टैब और 95 हजार रुपये और जितेंद्र के पास से विभिन्न बैंकों के चार एटीए कार्ड सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं. पीसी को संबोधित करते हुए सिटी एसपी ने यह जानकारी दी. इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/200-senior-citizens-live-in-4-old-age-homes-run-by-the-central-government-in-jharkhand/">झारखंड

में केंद्र सरकार संचालित 4 वृद्धाश्रमों में रहते हैं 200 वरिष्ठ नागरिक

जानें कैसे हुई गिरफ्तारी

पुलिस के सूचना मिली थी कि ऑटो (JH01ET/7199) के चालक के पास विभिन्न बैंकों का एटीएम और कुछ अवैध कैश लेकर मेसरा से बूटी मोड़ की तरफ आएगा. उस एटीएम कार्ड से उसके द्वारा लाखों रुपए का लेनदेन किया जाता था. सूचना पर सिटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम जुमार पुल के पास पहुंचे तो देखा कि मेसरा की ओर से उस नंबर की ऑटो आ रही है. पुलिस उस ऑटो को रुकवाकर ऑटो की तलाशी ली तो विभिन्न बैंकों के 11 एटीएम एवं दो मोबाइल फोन बरामद किये गए. एटीएम के संबंध में पूछताछ करने पर वह बताया कि धर्मेंद्र सिंह एटीएम कार्ड उपलब्ध करवाता है. जिससे ठगी का पैसा निकाला जाता है. इसके बाद धर्मेंद्र सिंह को पकड़ा गया. धर्मेंद्र सिंह को पूछताछ करने पर बताया कि जुमार नदी के पुल के पास सुशांत कुमार के मकान में भी एक घर किराए पर लिया हुआ है पुलिस वहां से जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें-  धनबाद">https://lagatar.in/ats-arrested-afzal-the-shooter-of-prince-khan-gang/">धनबाद

में आतंक का पर्याय बने प्रिंस खान गिरोह के शूटर अफजल को ATS ने किया अरेस्ट

पटना से रतन उपलब्ध करवाता था एटीएम कार्ड

तीनों आरोपी ऑटो चलाने का काम करते थे. धर्मेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह दोनों भाई हैं. धर्मेंद्र और कमलेश कुमार रांची में ऑटो चलाता है. करीब तीन माह पहले रांची आया था वही जितेंद्र पटना में ऑटो चलाता है, वह दो दिन पहले रांची पहुंचा था. गिरफ्तार आरोपी के तार साइबर ठगों से जुड़े हैं. पटना के रतन नामक व्यक्ति एटीएम उपलब्ध करवाता था. गिरफ्तार आरोपी के साइबर अपराधियों के साथ सांठगांठ के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है पुलिस के बारे में जानकारी जुटा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही