Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा में बाइक खड़ी कर शौच कर रहे युवकों से टकराने से तीन घायल, चौका में राहगीर को बाइक ने मारी टक्कर

Advertisement
Advertisement
Bahragoda / Chandil : शनिवार की शाम बड़शोल थाना क्षेत्र स्थित भूतिया के पास चाकुलिया-मटिहाना मुख्य सड़क पर हुए हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल तीनों लोग सड़क पर गंभीर हालत में गिरे थे. उधर से गुजर रहे सांसद विद्युत वरण महतो के पुत्र कुणाल महतो की नजर घायलों पर पड़ी. उन्होंने सूचना देकर 108 एंबुलेंस को बुलाया और तीनों घायलों को बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. घायलों में बहरागोड़ा के शाकाभांगा गांव निवासी चैतन्य महतो और जयदेव बेसरा तथा पानीपाड़ा गांव के विष्णु पदो पातर शामिल हैं. बताया जा रहा है कि तीनों की हालत गंभीर है. तीनों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार, इनमें से एक बाइक पर सवार दो लोग सड़क किनारे बाइक खड़ी कर शौच कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए दोनों से टकरा गई. हादसे में दोनों बाइक के तीनों सवार घायल हो गए. [caption id="attachment_164618" align="aligncenter" width="182"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/2oct-1-182x300.jpg"

alt="" width="182" height="300" /> चौका-कांड्रा सड़क पर हुए हादसे में घायल युवक.[/caption]

चौका-कांड्रा मार्ग पर हुआ हादसा, दो घायल

चौका थाना क्षेत्र के चौका-कांड्रा सड़क मार्ग बुलानडीह गांव के पास शनिवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे एक राहगीर को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे राहगीर और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इधर घायलों की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों घायलों की स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस से जमशेदपुर भेजवाया गया. ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार की पहचान जुरगु गांव निवासी पंडा माझी के रूप में हुई है. वहीं राहगीर की पहचान नहीं हो पायी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही