Ranchi : ऊर्जा विभाग के तीन जूनियर इंजीनियर (जेई) को सहायक विद्युत अभियंता (एसडीओ) के पद पर प्रोन्नति मिली है. साथ ही तीनों का पदस्थापन भी किया गया है. जमशेदपुर में जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थापित घनश्याम प्रसाद को रांची में सहायक विद्युत अभियंता के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं डाल्टेनगंज के जेई शैलजानंद प्रकाश को रांची एसडीओ और रांची के जेई दीपक रजक को दुमका एसडीओ के पद पर पदस्थापित किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना झारखंड ऊर्जा विकास विभाग ने जारी की है [wpse_comments_template]
ऊर्जा विभाग के तीन JE को SDO के पद पर मिली प्रोन्नति
Last Updated: Feb 29, 2024 12:00 AM (IST)