Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाईकोर्ट के तीन जजों ने किया सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण, 80 हजार से ज्यादा मामले निष्पादित

Ranchi : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रांची सिविल कोर्ट में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई. इसमें 80 हजार से ज्यादा मामले निष्पादित किये गये. राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एस चंद्रशेखर, न्यायाधीश राजेश कुमार और न्यायाधीश गौतम कुमार चौधरी लोक अदालत की गतिविधियों को देखने के लिए सिविल कोर्ट पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिये.

7.5 करोड़ से अधिक समझौता राशि की वसूली

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायिक दंडाधिकारियों के लिए 23 बेंच एवं कार्यपालक दंडाधिकारियों के लिए 19 बेंच का गठन किया गया था. राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 83 हजार से अधिक वादों का निष्पादन किया गया. 7.5 करोड़ से अधिक रुपये की समझौता राशि की वसूली विभिन्न वादों में की गई. जिसमें प्रीलिटिगेशन एवं लिटिगेशन के वादों का निष्पादन भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें – हमारी">https://lagatar.in/our-soul-is-in-bihar-we-have-come-here-to-do-hindu-hindu-dhirendra-shastri/">हमारी

आत्मा है बिहार में, हम तो यहां हिंदू-हिंदू करने आए हैं : धीरेंद्र शास्त्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही