Search

 
 
 

पलामू में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, घर में घुसा ट्रेलर

 

बाइक सवार की मौत

Palamu: पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कौवाखोह में मंगलवार को दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी. घटना कौवाखोह के राजवार मोड़ के पास एनएच 98 पर हुई. बताया जाता है कि एक अनियंत्रित ट्रेलर गणेशी यादव के खाली घर में घुस गया. इस घटना में चालक और खलासी सहित बाइक सवार की भी मौत हो गई. जबकि बाइक पर सवार पति और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. बाइक पर तीन लोग थे.

चालक और खलासी की मौत

मृतकों में ट्रेलर चालक और खलासी की पहचान नहीं हो पाई है. दोनों का शव ट्रक के केबिन में फंसा है. इसे पुलिस निकालने में लगी है. बता दें कि तेजी से आ रहा ट्रेलर घर में घुस गया. इस दौरान बाइक को भी जोरदार टक्कर मारा. इससे बाइक सवार धर्मेंद्र भुइयां की मौत  घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि उस पर सवार धनंजय भुइयां और उसकी पत्नी जयंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गये.

बताया जाता है कि धर्मेंद्र भुइयां धनंजय भुइयां और उसकी पत्नी जयंती देवी तीनों बाइक पर सवार थे. तीनों नौडीहा के तुर्काडीह गांव के निवासी हैं. धनंजय भुइयां अपने दोस्त धर्मेंद्र भुइयां के साथ अपने ससुराल परता गांव गया था. वहां से पत्नी को लेकर गांव लौट रहा था. घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ निखिल कौशल पुलिस टीम के साथ आये और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गये.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही