Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वेतन समझौता होने से देश के तीन लाख कोयला मजदूरों में हर्ष : सीटू

Hazaribagh : सीआईटीयू हजारीबाग के जिला उपाध्यक्ष गणेश कुमार सीटू ने कहा कि वेतन समझौता पूर्ण होने से देश के तीन लाख कोयला मजदूरों में हर्ष है. उन्होंने बताया कि जेबीसीसीआई के 11 वें समझौते की बैठक में यूनियन और प्रबंधन के बीच वेतन वृद्धि एवं भत्ता वृद्धि पर सहमति बन गई है और उस पर हस्ताक्षर भी हो गया है. नया वेतन एक जुलाई से सभी कामगारों को मिलना आरंभ हो जाएगा और एरियर का पैसा तीन महीने के अंदर भुगतान किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :बनारस">https://lagatar.in/one-of-the-27-missing-children-from-banaras-recovered-from-hazaribagh/">बनारस

से गायब हुए 27 बच्चे में एक हजारीबाग से बरामद, महिला के साथ मारपीट

वेतन समझौता एक जुलाई 2021 से लागू

उन्होंने बताया कि यह वेतन समझौता एक जुलाई 2021 से लागू माना जाएगा. तीन जनवरी 2023 को मिनिमम गारंटी बेनिफिट 19% देने का मौखिक फैसला हुआ था, लेकिन भत्तों पर किसी तरह का फैसला नहीं हुआ था. इस बैठक में सभी फैसले हो कर लिखित समझौता भी हो गया है. इस फैसले से एक कामगार को कम से कम 9000 और अधिक से अधिक 32000 रुपए प्रति माह का लाभ होगा. सभी अलाउंस में 25% की वृद्धि कर दी जाएगी, लीव 120 की जगह 150 दिन तक जोड़ी जा सकेगी. इसे भी पढ़ें :अब">https://lagatar.in/now-guests-of-g-20-countries-will-not-be-taken-to-gulmarg-conspiracy-to-attack-like-26-11-revealed/">अब

गुलमर्ग नहीं ले जाये जायेंगे G-20 देशों के मेहमान, 26/11 जैसे हमले की साजिश का खुलासा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही