Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो में 45 से अधिक उम्र के तीन लाख लोगों ने नहीं ली वैक्सीन की दूसरी डोज

Advertisement
Advertisement

Bokaro :   देश में कोरोना का संक्रमण लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

बढ़ रहा है. बोकारो में भी हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है. कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए केंद्र और राज्य सरकार लोगों से वैक्सीन लेने की अपील कर रहे हैं. इसके बावजूद लोग वैक्सीन नहीं ले रहे हैं. बोकारो जिले में जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली थी, वे दूसरी डोज नहीं ले रहे हैं. यही कारण है कि जिले में 45 से अधिक उम्र के तीन लाख लोगों का वैक्सिनेशन नहीं हुआ है.

सिविल सर्जन ने वैक्सीन लेने की अपील की

बोकारो स्वास्थ्य विभाग के लिए यह चिंता का विषय बन गया है. सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक ने जिलावासियों से वैक्सीन लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने दूसरी डोज नहीं ली है, वो जल्द से जल्द ले लें. डॉ अशोक कुमार पाठक ने बताया कि वैक्सीन नहीं लेना एक गंभीर समस्या है. लोगों को यह नहीं समझना चाहिए कि पहली डोज लेकर वो पूरी तरह से सुरक्षित हो गये हैं. संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन की दूसरी डोज लेना बहुत जरूरी है.

केवल 25 फीसदी लोगों ने ही ली है वैक्सीन की दूसरी डोज

जिले में जब से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई है, तब से अबतक 45 से अधिक उम्र के 4 लाख लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली थी. लेकिन 4 लाख लोगों में केवल 25 फीसदी ने ही वैक्सीन की दूसरी डोज ली है. इसके कारण जिले में अबतक 3 लाख लोगों का वैक्सिनेशन नहीं हुआ है.

टीकाकरण अभियान के लिए लोगों को किया जा रहा प्रेरित

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को टीकाकरण अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित जा रहा है. लेकिन इसके बावजूद लोग वैक्सीन लेने में रूची नहीं दिखा रहे हैं. वहीं सिविल सर्जन ने बताया कि 65 से अधिक की उम्र के 3000 लोगों ने भी वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही