Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर टॉल ब्रिज के पास नदी किनारे जुस्को पर अतिक्रमण के आरोपों की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : आदित्यपुर टॉल ब्रिज कदमा थाना क्षेत्र से सटे खरकई नदी के नीचले इलाके का टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ( पूर्व में जुस्को) की ओर से किए गए अतिक्रमण और निर्माण के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस मामले में शिकायत मिलते ही जल संसाधन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभाग के अधीक्षण अभियंता स्तर के तीन अधिकारियों की तकनीकी टीम का गठन कर दिया है. उक्त टीम को तीन दिनों में सभी बिन्दुओं पर जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है. जांच टीम में गाजिया बराज के अधीक्षण अभियंता, ईचा डैम के अधीक्षण अभियंता और डिजाइन के कार्यपालक अभियंता शामिल किए गए हैं. इस संबंध में विभाग के मुख्य अभियंता प्रदीप नारायण सिंह ने बताया कि टॉल ब्रिज के पास जुस्को की ओर से नदी तट का अतिक्रमण करने की सूचना कार्यपालक अभियंता से मिली है. इस मामले में तीन अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारियों की टीम गठित की गई है. उक्त टीम को इस पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि जांच टीम को सभी बिन्दुओं पर खासकर तकनीकी और नदी की चौड़ाई कम करने के दूरगामी दृष्टिकोण से जुड़े हर बिन्दुओं पर जांच करने के लिए कहा गया है. जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी. [caption id="attachment_168088" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/JUSCO-11-300x203.jpg"

alt="" width="300" height="203" /> मुख्य अभियंता प्रदीप नारायण सिंह.[/caption]

विधायक सरयू राय ने भी उठाया है मामला

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने भी नदी किनारे किए जा रहे इस अतिक्रमण और मिट्टी भराव को गंभीर बताया है. उन्होंने इस मामले से मुख्य सचिव को भी अवगत कराया है. इससे पहले सितंबर में विधायक ने जमशेदपुर परिसदन में खरकई और स्वर्णरेखा नदी के बहाव क्षेत्र में अवरोध उत्पन्न होने के मामले के समाधान को लेकर बैठक की थी. बैठक में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अलावे निकायों के अधिकारी भी मौजूद थे. जिसमें बहाव क्षेत्र में अवरोध उत्पन्न होने के कारणों पर चर्चा हुई थी. बैठक में अधिकारियों ने विधायक को बताया था कि खरकई और स्वर्णरेखा नदी पर बना पुल और मोहरदा जलापूर्ति योजना की गलत डिजाइन के कारण नदी का बहाव प्रभावित हो रहा है. इससे नीचले इलाकों में बाढ़ आ रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही