Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक लाख रुपये का इनामी बातो तोपनो समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Gumla : एक लाख इनामी उग्रवादी बातो तोपनो समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार हुआ है. गिरफ्तार उग्रवादियों में एक लाख इनामी बातो तोपनो, घुमन केरकेट्टा और गब्रिएल तोपनो शामिल है. एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए टुरुंडू सरना टोली निवासी एक लाख का ईनामी बातो तोपनो उर्फ बोखा को पुलिस ने उसके ही गांव के बाहर छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया. जबकि कामडारा थाना क्षेत्र के रेड़वां गांव के भालूलता जंगल से घुमन केरकेट्टा और गब्रिएल तोपनो को गिरफ्तार किया है. इसे भी पढ़ें - शशि">https://lagatar.in/shashi-tharoor-was-invited-by-cpim-to-his-program-tharoor-wants-to-go-sonia-gandhi-did-not-give-permission/">शशि

थरूर को माकपा ने अपने कार्यक्रम में बुलाया, जाना चाहते हैं थरूर, सोनिया गांधी ने नहीं दी इजाजत

 साल 2017 से उग्रवादी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार

बातो तोपनो 2017 से उग्रवादी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था. कामडारा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की एक लाख का ईनामी उग्रवादी बातो तोपनो गुमला के टुरुंडू गांव के बाहर आया हुआ है. सूचना मिलने के बाद गुमला पुलिस ने जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारीब ने एक छापामारी टीम का गठन किया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बसिया के नेतृत्व में सोमवार की रात छापामारी की गई. छापामारी से पहले पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की. जिसके बाद पुलिस धीरे धीरे आगे बढ़ने लगी. जब पुलिस बातो के करीब पहुंची तो पुलिस को देखकर बातो भागने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर बातों को दबोच लिया.  पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बातो तोपनो उर्फ बोखा बताया. इसे भी पढ़ें - लालू">https://lagatar.in/lalus-health-deteriorated-again-creatine-level-increased-preparations-to-be-sent-to-aiims/">लालू

की सेहत फिर हुई खराब, क्रिएटनीन लेवल बढ़ा, एम्स भेजने की तैयारी

भालूलता जंगल से दो उग्रवादी गिरफ्तार

जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के रेड़वां गांव के भालूलता जंगल में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का उग्रवादी गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्त में आए उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा के दो सहयोगियों रेड़वां के चुंवाटोली निवासी घुमन केरकेट्टा व उरुगुटू निवासी गब्रिएल तोपनो है. उसके पास से दो मोबाइल, लाल रंग का कपड़ा में बने पीएलएफआई बैनर, पीएलएफआई का पर्चा, जिसमें चंदा रसीद का फारमेट बना हुआ है एक मोटरसाइकिल जब्त किया गया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें - चांडिल">https://lagatar.in/chandil-shishu-mandir-khunti-teacher-dies-after-being-hit-by-truck-at-nh-33-chowk/">चांडिल

: एनएच 33 चौका में ट्रक की चपेट में आने से शिशु मंदिर खूंटी के शिक्षक की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही