Search

 
 
 

TPC कमांडर नगीना के लिए काम करने वाले तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

 
Ranchi: टीपीसी कमांडर नगीना उर्फ डॉक्टर के लिए काम करने वाला तीन उग्रवादी गिरफ्तार किए गए हैं. एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ तीनों उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. जिनमें पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के बरसताइसा गांव निवासी विकास कुमार यादव, छतरपुर थाना क्षेत्र के डाली गांव निवासी गुड्डू यादव और पाटन थाना क्षेत्र के सिकीमेराल गांव निवासी तस्लीम अंसारी का नाम शामिल है. गुरुवार को एसपी विकास कुमार पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी टीएसपीसी कमांडर गौतम जी व नगीना उर्फ डाक्टर के लिए काम करते थे. इनके पास से दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, एक सिक्सर, पांच जिंदा कारतूस व दो सुतरी बम बरामद किया गया है. गौरतलब है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों उग्रवादी प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चरका कला दुलकी नदी के किनारे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. जिसके बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी कर तीनों उग्रवादियों को गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें -बिजली">https://lagatar.in/number-of-electricity-consumers-increases-to-57-lakhs-rs-1035-69-crore-will-be-spent-to-reduce-losses/">बिजली

उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 57 लाख पार, नुकसान कम करने के लिए 1035.69 करोड़ होगा खर्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही