Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह शहरी क्षेत्र में बनेंगे तीन मिनी स्टेडियम, विधायक ने किया शिलान्यास

Advertisement
Advertisement

4 करोड़ रुपये से बनेंगे 3 मिनी स्टेडियम

Giridih. : शहरी क्षेत्र के तीन स्थानों पर मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा. गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने 25 सितंबर को इसकी आधारशिला रखी. विधायक ने कालूराम उच्च विद्यालय, गिरिडीह हाई स्कूल मैदान व तेतरिया मैदान पचंबा में निर्मित होने वाली मिनी स्टेडियम की बारी-बारी से आधारशिला रखी. इन सभी मिनी स्टेडियम के निर्माण पर लगभर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे. मौके पर विधायक ने कहा कि 20-25 बच्चों के समूह ने मिलकर शहर की गिरिडीह हाई स्कूल मैदान की दयनीय स्थिति पर चर्चा की थी. तभी बच्चों को भरोसा दिया था कि सुंदर स्टेडियम बनाकर खेलने की अच्छी जगह उपलब्ध कराई जाएगी. विधायक ने कहा कि शहर की हृदय स्थल पर खेल मैदान होना महत्वपूर्ण बात है. सड़क पर बुजुर्गों व महिलाओं का घूमना-टहलना किसी लिहाज से सुरक्षित नहीं है. स्टेडियम का निर्माण नया मिट्टी डालकर किया जाएगा.

गुणवत्ता पर निगरानी स्थानीय लोगों की जिम्मेवारी : सोनू

विधायक ने स्थानीय लोगों से कार्य की गुणवत्ता पर निगरानी रखने की गुजारिश की. कहा कि स्थानीय लोग ही इसका उपयोग करेंगे. इस कारण इनकी जिम्मेदारी है कि निर्माण की गुणवत्ता पर भी नजर रखें. कहा कि निगम मिनी स्टेडियम बनाकर स्कूल प्रबंधन को सौंपेगा. स्कूल प्रबंधन की जिम्मेवारी है कि असामाजिक तत्वों का जमावड़ा न लगे. उन्होंने कहा कि स्थानीय युवक तनकर खड़े हो जाएंगे तो किसी असामाजिक तत्व की हिमाकत नहीं होगी कि यहां अपना अड्डा बना ले. उन्होंने भरोसा दिया कि तीन माह में स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा. मिनी स्टेडियम में पवेलियन के अलावा महिला व पुरुष खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम बनाया जाएगा. मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, उपेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद थे. मंच संचालन विकास कुमार सिन्हा ने किया. यह">https://lagatar.in/giridih-naxalites-pasted-posters-in-harladih-panic/">यह

भी पढ़ें:  गिरिडीह : नक्सलियों ने हरलाडीह में चिपकाए पोस्टर, दहशत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही