Search

खूंटी की रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियों को कोडरमा स्टेशन पर रेस्क्यू किया गया

Khunti : खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र की रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियों को जीआरपी ने कोडरमा रेलवे स्टेशन पर स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से रेस्क्यू किया है. वहीं पुलिस ने एक दलाल को भी पकड़ा है. सभी को मानव तस्कर दिल्ली ले जा रहा था. चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन के बैद्यनाथ कुमार की पहल पर सभी को छुड़ाया गया है.

दिल्ली घुमाने के बहाने लेकर जा रहा था दलाल

तीनों लड़कियों को दिल्ली लाने के लिए दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति ने पकड़े गये दलाल को ऑनलाइन पेमेंट किया था. इस मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp