Search

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में 3 और गिरफ्तार, अब तक 8 आरोपी जेल भेजे गए

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता के मामले में CID ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. CID की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, TDPL (TSR Data Processing Private Limited) के कर्मचारी हेमंत वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह और संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है. अब तक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं.
 
इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर पांच दिनों की पुलिस रिमांड में लिया गया है. वहीं, रांची पुलिस के सहयोग से रांची के अन्य थाना क्षेत्रों में स्थित दो होटलों में भी छापेमारी की गई.

CID ने बताया कि मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

CID ने आम लोगों से अपील की है कि इस मामले से संबंधित किसी भी सूचना, दस्तावेज या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होने पर जांच एजेंसी को उपलब्ध कराएं. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही