Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो को जिला बनाने की मांग : धरना 27 वें दिन जारी समेत बेरमो की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement
Bermo : बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर 27वें दिन धरना जारी है. बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक अपने साथियों के साथ इस कंपकपाती ठंड में अनुमंडल कार्यालय के समीप पिछले 6 दिसंबर से बैठे हुए हैं. रात्रि सहयोगी के रूप में मिथुन चंद्रवंशी, कुलदीप प्रजापति, मुकेश कुमार, मुन्ना श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शामिल रहते हैं. नव वर्ष 2024 में नई सोच और नई उमंग के साथ समिति के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, मृणाल कांति डे ने केक काटकर समिति के संयोजक संतोष नायक को खिलाया और एक-दूसरे को बधाई दी. साथ ही समिति ने आगामी 5 जनवरी को होने वाले महाजुटान पर चर्चा भी की. 5 जनवरी को सभी जनप्रतिनिधियों से धरना स्थल पर पहुंच कर आगे की रूप रेखा तैयार करने की अपील की गई है. मौके पर अभिषेक मिश्रा, मुन्ना श्रीवास्तव, सतीश कुमार, पंकज पाठक, अरुण महतो, रूपेश कुमार यादव, शालिग्राम प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे.

मंगलवार से पांच दिवसीय शिविर का होगा आयोजन

बेरमो : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से अच्छादित चास नगर निगम क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडरों को स्वनिधि से समृद्धि योजना अंतर्गत सामाजिक आर्थिक प्रोफाइलिंग ऑनलाइन किया जाएगा. इसके लिए मंगलवार 02 से 06 जनवरी 2024 तक पांच दिवसीय शिविर का आयोजन चास चेक पोस्ट स्थित सुभाष चौक एवं रामरूद्रा स्कूल के पास जोधाडीह मोड़ में होगा. शिविर सुबह 11 बजे से अपराह्न 04 बजे तक होगा. इसको लेकर निगम प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. शिविर में लाभुकों का सामाजिक आर्थिक प्रोफाइलिंग ऑनलाइन करने के साथ ही आहर्ता रखने वाले/छूटे हुए लाभुकों को सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, भवन और अन्य निर्माण श्रमिक योजना के तहत निबंधन, प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना से अच्छादित किया जाएगा. शिविर में लाभुकों को अपना पहचान पत्र/आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र आदि की मूल एवं छाया प्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी. इसे भी पढ़ें : गांडेय">https://lagatar.in/nishikant-bursts-new-years-bomb-on-the-resignation-of-jharkhands-gandey-mla/">गांडेय

से JMM विधायक के इस्तीफा पर निशिकांत ने फोड़ा नये साल का बम

सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी को दी गई विदाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/1-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बेरमो : सीसीएल ढ़ोरी एरिया के तारमी खुली खदान के बिजली विभाग में कार्यरत कर्मी श्रीराम के सेवानिवृत्त होने पर सहकर्मियों ने सोमवार को सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी. कोलियरी मैनेजर एस मिश्रा, अंचुतानंद ने सेवानिवृत्त श्री राम को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर प्रोजेक्ट इंजीनियर अखिल उज्जवल, कोलियरी इंजीनियर ऋषि कुमार, राकेश कुमार सहित दर्जनों लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे. कोलियरी मैनेजर श्री मिश्रा ने कहा कि जो व्यक्ति सरकारी संस्था में नौकरी करता है, उसका एक दिन सेवानिवृत्त होना तय है. लेकिन जिंदगी इसके बाद भी बहुत कुछ करने के लिए है. इतने दिन सीसीएल में एक जिम्मेदार कर्मी के रूप में सेवा दिया है. अब समाज में सेवा देने का समय है, इसलिए आज से संकल्प लेकर समाजसेवा में अपना योगदान दें और बेहतर जीवन व्यतीत करें, यही शुभकामना है. [wpse_comments_tempate]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही