Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुखिया व पंचायत समिति सदस्य ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास समेत बोकारो की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement
15वें वित्त आयोग की राशि से किया जा रहा निर्माण कार्य Jaridih (Bokaro) :  जिले के जरीडीह प्रखंड के टांड़ मोहनपुर पंचायत में 15वें वित्त आयोग की राशि से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया. मुखिया उर्मिला कुमारी और पंचायत समिति सदस्य जयंती देवी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. मौके पर जयंती देवी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतरना ही लक्ष्य है. उर्मिला कुमारी ने बताया कि पंचायत के वार्ड संख्या 9 में नव प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर परिसर में पेवर्स ब्लॉक और वार्ड पांच में विक्रम मिश्रा के घर से मनोज साव के घर तक पेवर्स ब्लॉक का निर्माण किया जाना है. मौके पर पूर्व उपप्रमुख सुनील महतो, वार्ड सदस्य वर्षा कुमारी, प्रमिला गोस्वामी, गौरी शंकर, काजल कुमारी, संगीता देवी, संजीत मिश्रा, अनिता देवी, प्रेमा देवी, बबीता कुमारी, जगदीश सिंह, आशा देवी, लोकनाथ सिंह, बहादूर सिंह, भीम मांझी, शिष्टा दिगार, प्रमोद दिगार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे. ...............

 आरपीएफ ने यात्री को जैकेट समेत 18 हजार लौटाये

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-08-at-3.00.58-PM.jpeg"

alt="" width="1157" height="803" /> Bokaro :  बोकारो के आरपीएफ ने ऑपरेशन अमानत के तहत एक यात्री को जैकेट समेत 18 हजार 40 रुपये लौटाये. जानकारी के अनुसार, आरपीएफ रेलवे सुरक्षा बल को बोकारो रेलवे स्टेशन में गाड़ी संख्या 22824 एक्सप्रेस से एक जैकेट मिला था. जैकेट के पॉकेट में 8040 रुपये थे. जिसे आरपीएफ ने यात्री राकेश कोहली को सौंप दिया.  जानकारी के अनुसार, राकेश कोहली तेजस राजधानी एक्सप्रेस से न्यू दिल्ली से बोकारो आ रहे थे. स्टेशन पर ट्रेन रूकी तो वो अपना जैकेट भूलकर चले गये. इसके बाद राकेश कोहली ने रेलवे सुरक्षा बल बोकारो से संपर्क किया. मार्ग संरक्षण दल ने जैकेट और पैसे को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बोकारो में सुरक्षित रख दिया. 8 फरवरी को सत्यापन के बाद राकेश को उनका जैकेट और पैसा सही सलामत मिल गया. यात्री राकेश कोहली ने इस कार्य के लिए आरपीएफ बोकारो का आभार जताया. ..............

कसमार के पिरगुल में कुएं से अधेड़ का शव बरामद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/90b76012-f180-419a-89f4-e7f8bde31b36-e1707386747934.jpeg"

alt="" width="966" height="768" /> Kasmar (Bokaro) :  जिले के कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरगुल में गुरुवार को एक अधेड़ का शव बरामद हुआ है. शव की पहचान पिरगुल गांव निवासी गुप्तेश्वर ठाकुर उर्फ परशुराम (52 वर्षीय) के रूप में हुई है. हालांकि परशुराम का शव उसके घर से दूर गांव के एक कुएं से मिला है. घटना की जानकारी मिलने के बाद कसमार थाना प्रभारी उज्ज्वल पांडेय मौके पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

शराब के नशे में कुएं में गिरने से मौत की आशंका

थाना प्रभारी ने बताया कि पारिवा वालों के अनुसार परशुराम शराब का अत्यधिक सेवन करता था. प्रथम दृष्टया से ऐसा प्रतीत होता है कि शराब के नशे में वह रात के अंधेरे में कुएं में गिर गया होगा. जिससे उसकी मौत ही गयी. वहीं ग्रामीणों के अनुसार, सुबह गांव के एक कुएं में कुछ लोगों ने एक शव उपलते देखा. जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी. बताया जाता है कि परशुराम क्षेत्र में घूम-घूम कर हजामत व यजमानी का काम करता था. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो, पंसस प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार, वार्ड मेंबर प्रेमचंद कालिंदी, बैजनाथ महतो, डॉ जीतलाल महतो आदि भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही