Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मामूली विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या समेत चतरा की तीन खबरें

Kunda (Chatra) : कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ककनातू गांव में मामूली विवाद में 43 वर्षीय विवाहिता अंजू देवी (पति सरजू चौधरी) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. घटना के संबंध में बताया जा है कि घरेलू विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि पहले पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की महिला की बुरी तरह से पिटाई कर दी. जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उक्त मामले में दोनों पक्षों से आवेदन दिया गया है. पहले पक्ष से कुल 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं दूसरे पक्ष से भी चार लोगों पर प्राथमिक की दर्ज कराई गई है. जबकि पुलिस ने प्रथम पक्ष से दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

भारी मात्रा में अफीम के साथ एक गिरफ्तार

गिद्धौर (चतरा) : पुलिस ने गिद्धौर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अफीम बरामद किया. साथ ही पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है. हालांकि इस संबंध में पुलिस औपचारिक तरीके से कुछ भी कहने से परहेज कर रही है. बताया जाता है कि इस छापेमारी में एसडीपीओ अजय कुमार केशरी, इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा, थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता शामिल थे. वहीं एसपी विकास कुमार पांडेय दोपहर गिद्धौर थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. मिली जानकारी के अनुसार बरामद अफीम की मात्रा 15 किलो के करीब बताई जा रही है. मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों में पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू की गई है. सूत्रों के अनुसार गुरुवार देर शाम तक थाना क्षेत्र के अलावे जिले में विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया गया. इसमें पुलिस को अंतरराज्यीय तस्करों के खिलाफ सफलता हाथ लगी. मामले की विस्तृत जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देने की बात कही जा रही है.

टंडवा में तेज रफ्तार कोल वाहन पलटा

टंडवा (चतरा) : टंडवा-सिमरिया मुख्य के सड़क किनारे स्थित टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत उड़सू मोड़ में गुरुवार सुबह पांच बजे एक तेज रफ्तार कोलवाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. उक्त कोल वाहन प्रगति नामक ट्रांसपोर्टिंग कंपनी का बताया जा रहा है, जो केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टी-बारियातु से उत्पादित कोयले की ढुलाई कटकमसांडी रेलवे साइडिंग तक कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार के कारण असंतुलित हुई. गनीमत रही कि कई राहगीर चपेट में आने से बच गये. बताया गया कि चालक नशे की हालत में था. लोगों की मानें तो ट्रांसपोर्टिंग कंपनी बाहरी गाड़ियों व अकुशल चालकों के सहारे तमाम मानकों को दरकिनार कर संबंधित अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मैनेज कर अपना लक्ष्य हासिल करने में जुटी है. जिससे बड़े पैमाने में जानमाल की क्षति हो रही है. सूत्रों की मानें तो बिना तिरपाल ढके वाहनों के परिचालन होने से उड़ने वाले धूल के कारण दोपहिया वाहन चालक अक्सर ही असंतुलित होकर चपेट में आ जा रहे हैं. दूसरी ओर व्यवसायियों व सड़क किनारे रहने वालों का भी जीना दूभर हो गया है. इस मामले में जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता से क्षुब्ध ग्रामीण अब सड़कों में उतरकर जोरदार आंदोलन करने की सोच रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चोरी">https://lagatar.in/woman-tied-up-and-beaten-on-charges-of-theft-garlanded-with-shoes-and-paraded-around-video-goes-viral/">चोरी

के आरोप में महिला को बांधकर पीटा, जूते की माला पहनाकर घुमाया, वीडियो वायरल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही