Search

धनबाद की तीन खबरें : ढुल्लू ने की बैठक, मथुरा ने किया जनसंपर्क, झामुमो ने ढुल्लू पर बोला हमला

मोदी के हाथों में देश मजबूत : ढुल्लू महतो

पुटकी : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा केंदुआ मंडल की बैठक करकेंद राणी सती मंदिर हॉल में हुई. पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व बाबा साहेब की चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम शुरू किया गया. पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार ढुल्लू महतो ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में मजबूत है. देश में विकास कार्यों को देख विपक्ष घबरा गया है. उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि धनबाद में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करूंगा. केंदुआ मंडल के समस्त कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से चुनाव कार्य में लग जाएं. अबकी बार 400 पार करना है. बैठक में लोकसभा प्रभारी सतेंद्र कुमार, शेखर अग्रवाल, रवि सिन्हा, गीता सिंह, तमाल राय, अशोक सिन्हा, श्याम गुप्ता, तेज बहादुर सिंह अभिमन्यु सिंह, मेघनाथ वर्मा, महेंद्र बरनवाल, रामदेव महतो, गोविंदा राउत मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता आनंद खंडेलवाल और धन्यवाद ज्ञापन रंजय सिंह ने किया.

मथुरा प्रसाद महतो ने महुदा इलाके में किया सघन जनसंपर्क

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/18-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> महुदा : इंडी गठबंधन के समर्थित गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने रविवार को महुदा क्षेत्र के ऊपर देवघरा, नीचे देवघरा, कंचनपुर, कचर्रा, राजाभीठा, मंझलाडीह में जनसंपर्क किया. इस दौरान महतो ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग एकमत होकर तीर धनुष छाप पर वोट दें और विकास के मार्ग को प्रशस्त करें. मंझलाडीह में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया . आयोजित समारोह की अध्यक्षता निताई रवानी व चंदना कुमारी रवानी ने किया. इस दौरान धर्माबांध पंचायत के पूर्वी पंसस चंदना कुमारी रवानी ने मथुरा महतो को शॉल ओढ़ाकर व गुलदस्ता देकर स्वागत किया. जनसंपर्क के दरमियान ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ फूल माला पहनाकर मथुरा महतो को गांव का भ्रमण कराया और लोगों ने खुलकर समर्थन करने का भरोसा दिया. जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व अधिवक्ता निर्मल कुमार रवानी कर रहे थे. मौके पर शहीद कॉ. नेपाल रवानी के पुत्र अजय रवानी, हुलास रवानी, संतोष रवानी, संजय रवानी, विकास रवानी, धिरेन रवानी, भागीरथ रवानी, मनोज रवानी, मंटू रवानी साहित दर्जनों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे.

भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे : झामुमो

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/20-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> धनबाद : धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो द्वारा बिना जिला प्रशासन की अनुमति के जनसभा करने के मामले पर झामुमो ने हमला बोला है. जिला प्रवक्ता समीर रवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा के प्रत्याशी द्वारा आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही है. आम जनता के साथ-साथ अब भाजपा के लोग कानून और चुनाव आयोग के साथ भी दबंगई कर रहे हैं. धनबाद की जनता को ये भी समझना होगा कि कानून को ना मानने वाला व्यक्ति धनबाद और यहां की जनता के भविष्य के लिए कितना सही है. झामुमो जिला प्रशासन एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी से मांग करता है कि भाजपा प्रत्याशी पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में प्राथमिकी दर्ज करें. साथ ही प्रत्याशी बनने के बाद इनके द्वारा अभी तक किये सभी कार्यक्रम की अनुमति प्राप्त किए थे या नहीं इसकी जांच कर कार्रवाई करें.

ढुल्लू द्वारा किये सभी कार्यक्रमों की अनुमति की जांच हो : कांग्रेस

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने ढुल्लू महतो द्वारा बिना जिला प्रशासन की अनुमति के कार्यक्रम करने पर कहा कि किसी भी चुनाव के दौरान बिना जिला प्रशासन से अनुमति लिए कोई भी राजनीतिक कार्यक्रम करना आचार संहिता का उलंघन माना जाता है. ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा एफआईआर करने का नियम है. जिला प्रशासन से अनुमति लिए बिना कार्यक्रम कर कोई भी प्रत्याशी अपने चुनावी खर्च में भी हेरफेर कर सकता है, जो संगीन मामला है. धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो द्वारा पिछले तीन सप्ताह से लगातार कार्यक्रम किया जा रहा है. पतराकुल्ही में बिना अनुमति लिए कार्यक्रम करने का मामला संज्ञान में आया है. ऐसे जिला प्रशासन एवं चुनाव आयोग को ढुल्लू द्वारा किये सभी कार्यक्रम की जांच करनी चाहिए. इसके साथ ही जिस भी कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली गई है, सभी में एफआईआर दर्ज किया जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें : हिस्ट्री">https://lagatar.in/vicky-jaiswal-is-a-history-sheeter-last-year-also-there-was-preparation-district-badar-it-is-protection-white-collars/">हिस्ट्री

शीटर है विक्की जायसवाल, बीते वर्ष भी जिला बदर की थी तैयारी,सफेदपोशों का है संरक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp