Garhwa : जिला में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में डीसी शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की गई. यह बैठक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की गई. बैठक में कई वरीय पदाधिकारी शामिल हुए. साथ ही प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में भाग लिया. जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम को लेकर बैठक में कई प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा कर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में डीसी ने कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण से संबंधित शिकायत प्राप्ति पर त्वरित मामले की गहन जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करें. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा. बैठक में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 1 अप्रैल 2023 से 26 सितंबर 2023 तक जिले में कुल 71 वाहन जब्त किया गया है. जिसमें 50 वाहन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा 52 वाहनों से 10,34,425 रुपए की वसूली की गई है. डीसी ने कहा कि अंचल मझिआंव, कांडी, खरौंधी से अवैध बालू उठाव की संभावना बनी रहती है, सीओ इसपर कड़ी नजर रखें. सभी सीओ को थाना से समन्वय बनाकर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये. बैठक में डीसी ने कहा कि गढ़वा जिले से तीन बालू घाटों के लिए एमडीओ का नाम प्रस्तावित कर भेजा गया है. जिला स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. मेराल प्रखंड स्थित एक बालू घाट का ग्रामसभा से स्वीकृति प्राप्त करने में कठिनाई आ रही है. जिसे देखते हुए डीसी ने उक्त प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए अंचल अधिकारी मेराल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक में उपस्थित उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी गढ़वा ने वन अधिकार पट्टा को लेकर चर्चा की. बैठक में मुख्य रूप से वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी दिलीप कुमार यादव, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी शशि कुमार, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम, डीएसपी मुख्यालय संतोष कुमार, स्थापना उप समाहर्ता अरुण उरांव, जिला खनन पदाधिकारी नन्ददेव बैठा, गोपनीय शाखा प्रभारी विकास कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज कुमार समेत ऑनलाइन माध्यम से सभी एसडीपीओ, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/8-45.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> गढ़वा : भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी की अध्यक्षता में आगामी संकल्प यात्रा कार्यक्रम एवं बीएलए 2 को लेकर उत्सव गार्डन गढ़वा बैठक की गई. बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् गीत एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. मौके पर ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आगामी 5 अक्टूबर को संकल्प यात्रा कार्यक्रम गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के चेतना में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर मंडल स्तर पर प्रभारी भी बनाए गए हैं. कार्यक्रम में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक बीस हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे. कार्यक्रम की सफलता को लेकर हजारों कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गढ़वा के पूर्व भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. कार्यक्रम में गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता भ्रष्ट झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे. झामुमो सरकार ने गढ़वा जिले में भय, भूख, भ्रष्टाचार को जन्म दिया है. रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर युवाओं को धोखा दिया है. ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने कहा कि भाजपा के संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती से तैयारी करने की जरूरत है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह गढ़वा जिला प्रभारी अमित कुमार, अलखनाथ पांडेय, गिरीनाथ सिंह, सूरज गुप्ता, रामशीष तिवारी, जवाहर पासवान आदि ने भी बैठक को संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संतोष दूबे एवं धन्यवाद ज्ञापन सुरेन्द्र विश्वकर्मा ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी, विनय चौबे, भाजपा उपाध्यक्ष हरेंद्र दूबे, संजय भगत, राजीव रंजन तिवारी, मीडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी संजीत तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे, श्रवण सिंह, नसरुद्दीन अंसारी, मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, अखिलेश तिवारी, मनोज जायसवाल, शिवलाल सिंह, राजकुमार विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/9-30.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> गढ़वा : स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत नाइट ब्लड सर्वे अभियान चलाकर पंचायत रंका कला के विभिन्न वार्डों में रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक कैंप लगाकर फाइलेरिया जांच के लिए लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया. इसकी शुरुआत रंका कला पंचायत की मुखिया सविता देवी, मुखिया प्रतिनिधि राजेश मधेशिया एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य उमा देवी ने फाइलेरिया जांच के लिए अपना ब्लड सैंपल देकर की. मौके पर उपस्थित कार्यक्रम पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि ब्लड सैंपल जांच के बाद जिसमें भी फाइलेरिया के लक्षण मिलेंगे. उसको स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दवा देकर उनका समुचित इलाज किया जाएगा. फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य सहिया एवं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा बहुत ही सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया. इन दोनों के द्वारा दिन एवं रात्रि के समय भी प्रत्येक घरों में जाकर लोगों को फाइलेरिया जांच के लिए ब्लड सैंपल देने को लेकर प्रेरित किया गया. अभियान में स्वास्थ्यकर्मी एमपीडब्लू प्रणय रंजन दुबे, मंदीप प्रसाद गुप्ता, रंजीत सिंह, लाल मोहम्मद अंसारी एवं एमटीएस पंकज कुमार विश्वकर्मा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-news-youth-shot-in-head-by-criminals-in-pandara-ranchi-admitted-to-rims/">BIG
NEWS : रांची के पंडरा में अपराधियों ने युवक ने सिर में मारी गोली, रिम्स में भर्ती [wpse_comments_template]
संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा ने की बैठक
भाजपा कार्यकर्ता झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकने का लेंगे संकल्प : सत्येंद्रनाथ तिवारी

फाइलेरिया जांच के लिए रंका कला के लोगों ने दिया ब्लड सैंपल
alt="" width="600" height="400" /> गढ़वा : स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत नाइट ब्लड सर्वे अभियान चलाकर पंचायत रंका कला के विभिन्न वार्डों में रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक कैंप लगाकर फाइलेरिया जांच के लिए लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया. इसकी शुरुआत रंका कला पंचायत की मुखिया सविता देवी, मुखिया प्रतिनिधि राजेश मधेशिया एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य उमा देवी ने फाइलेरिया जांच के लिए अपना ब्लड सैंपल देकर की. मौके पर उपस्थित कार्यक्रम पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि ब्लड सैंपल जांच के बाद जिसमें भी फाइलेरिया के लक्षण मिलेंगे. उसको स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दवा देकर उनका समुचित इलाज किया जाएगा. फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य सहिया एवं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा बहुत ही सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया. इन दोनों के द्वारा दिन एवं रात्रि के समय भी प्रत्येक घरों में जाकर लोगों को फाइलेरिया जांच के लिए ब्लड सैंपल देने को लेकर प्रेरित किया गया. अभियान में स्वास्थ्यकर्मी एमपीडब्लू प्रणय रंजन दुबे, मंदीप प्रसाद गुप्ता, रंजीत सिंह, लाल मोहम्मद अंसारी एवं एमटीएस पंकज कुमार विश्वकर्मा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-news-youth-shot-in-head-by-criminals-in-pandara-ranchi-admitted-to-rims/">BIG
NEWS : रांची के पंडरा में अपराधियों ने युवक ने सिर में मारी गोली, रिम्स में भर्ती [wpse_comments_template]
Leave a Comment