Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सदर अस्पताल से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर निकाली गयी जागरुकता रैली समेत गिरिडीह की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement

सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रैली को रवाना किया 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/b1ff5808-582c-4553-bfa7-7d64f2f78ae6.jpeg"

alt="" width="1600" height="720" /> Giridih :  कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जागरुकता रैली निकाली गयी. सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने सदर अस्पताल परिसर से जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.  यह रैली सदर अस्पताल से निकलकर रीतलाल वर्मा चौक, मकतपुर चौक, टावर चौक होते हुए पुन : अस्पताल पहुंची. रैली में शामिल एएनएम, सेविका और सहिया ने बेटी हुई है तो खुशियां क्यों न बढ़े, कन्या भ्रूण हत्या महिलाओं के खिलाफ हिंसा का सबसे जघन्य अपराध है और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगाये.

बेटियों के प्रति समाज जागरूक होगा, तभी सामाजिक असंतुलन पर लगेगा अंकुश 

मौके पर सिविल सर्जन डॉ. मिश्रा ने कहा कि बेटी समाज पर बोझ नहीं है. कहा की बेटी को बेहतर शिक्षा देकर उसे काबिल बनायें. ताकि वह किसी पर बोझ ना बने. उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है. सरकार बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई-लिखाई तक के खर्चे में सहयोग कर रही है. कहा कि भ्रूण हत्या के कारण सामाजिक संतुलन गड़बड़ा गया है. बेटियों के प्रति समाज जागरूक होगा, तभी सामाजिक असंतुलन पर अंकुश लगाया जा सकेगा. कहा कि सरकार के प्रयास से इस असंतुलन पर बहुत हद तक अंकुश लगाया जा सका है. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेंब्रम, डॉ अशोक कुमार, डीपीएम प्रमिला कुमारी आदि मौजूद थे. ..............

पानी टैंकर की चपेट में आकर किशोर घायल, धनबाद रेफर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/e1c953cc-11a4-433e-97e0-a5527bde54cf.jpeg"

alt="" width="1210" height="642" />

Giridih :  नगर थाना क्षेत्र के महादेव तालाब रोड में पानी टैंकर की चपेट में आकर 14 वर्षीय किशोर गंघायल हो गया. घायल किशोर की पहचान तालाब रोड निवासी आर्यन महादेव के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, पानी टैंकर शहर के किसी बिल्डर का है.  घटना के संबंध में बताया जाता है कि आर्यन व्हिटी बाजार संकट मोचन मंदिर के समीप से अपने घर जा रहा था. इसी दौरान उस रास्ते से जा रहे पानी टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया है.

.....................................

समावेशी विकास में सरकार की भूमिका विषय पर विवेक ने शोध पत्र किया प्रस्तुत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/12b2c998-789b-4b07-b8d0-3024b43a7fd6-scaled.jpeg"

alt="" width="1920" height="2560" /> Dhanwar (Giridih) :   आदर्श कॉलेज में राजनीतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय कान्फ्रेंस ऑन इमर्जिंग ट्रेंड्स इन इंडियन पॉलिटिक्स का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में आदर्श कॉलेज राजधनवार के अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक विवेक कुमार राय ने समावेशी विकास में सरकार की भूमिका विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया. विवेक ने बताया कि समावेशी विकास का अर्थ समाज के सभी वर्गों, क्षेत्रों का विकास करना होता है. सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समावेशी विकास को बढ़ावा दे रही है. सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल ध्येय के साथ काम कर रही है. सरकार वित्तीय समावेशी पर कार्य कर रही है. केंद्रीय बजट 2023-24 में सात प्राथमिकतायें तय की गयी थी, जिसे सप्तऋषि कहा गया है. इन प्राथमिकताओं में समावेशी विकास सबसे महत्वपूर्ण है. विवेक ने कहा कि शोध पत्र लेखन के लिए प्राचार्य प्रो डॉ बिमल कुमार मिश्र और विभागाध्यक्ष डॉ कन्हैया प्रसाद राय हमेशा प्रेरित करते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही