Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलकाता से लौटने के दौरान युवक लापता समेत गिरिडीह की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement

कोलकाता से लौटने के दौरान युवक लापता

Bengabad (giridih): कोलकता से घर लौटने के क्रम में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के हरिला पंचायत स्थित लालपुर का युवक लापता हो गया. दस दिन बीत जाने के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है. युवक के परिजन काफी चिंतित हैं, और उसकी ख़ोजबीन में जुटे हुए हैं. इस संबंध में हरिला पंचायत के मुखिया ने बताया कि खुरचूट्टा स्थित लालपुर निवासी सुरेंद्र रजवार का 20 वार्षीय पुत्र आकाश रजवार कलकत्ता में मजदूरी करता था. बीते 04 अक्टूबर को वह कोलकता से घर वापस आने के लिए निकला था. मगर अब तक वह घर नहीं पहुंचा. बताया गया कि युवक घर लौटने के क्रम में रास्ते से लापता हो गया है. ------------

नाबालिग के साथ पकड़े गए युवक को भेजा गया जेल

Bengabad(giridih): नाबालिग के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए युवक को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. नाबालिग की मां के आवेदन के आधार पर थाना में आरोपी युवक सुजीत कुमार दास के विरुद्ध भादवी की धारा 376 एवं पोक्सो एक्ट थाना कांड संख्या 226/23 के तहत केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई. वहीं पुलिस द्वारा नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. युवक नवडीहा ओपी क्षेत्र का रहने वाला है. जबकि घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की है.

क्या है मामला

बताया जाता है कि 13 अक्टूबर की दोपहर आरोपी युवक को नाबालिग के साथ सुनसान जगह पर आपत्तिजनक स्थिति में कुछ युवकों ने दबोच लिया. दबोचने के बाद उसे पकड़ कर गांव लाया गया और युवक के परिजनों को सूचना दी गई. युवक के घर से कोई परिजन मौके पर नहीं पहुंचे. जिसके बाद नाबालिग की शादी युवक के साथ करा देने की बात पर सहमति बनी और मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई. घटनाक्रम के बाद नाबालिग की मां ने कड़ी आपत्ति जताते हुए युवक के विरुद्ध बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद बेंगाबाद पुलिस द्वारा युवक को हिरासत में लिया गया और जेल भेज दिया गया. -------- https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/3-74.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कलश स्थापन के साथ शारदीय नवरात्र शुरू                                                      

Giridih: कलश स्थापन के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत रविवार को हो गई. जिससे पूरे जिले का माहौल भक्तिमय हो उठा है और श्रद्धालुओं द्वारा दुर्गा मंदिरों और घरों पर पूजा की जा रही है. बताया जाता है कि नवरात्र के प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है. इस दौरान शहर के आईसीआर रोड स्थित श्रीश्री आदि दुर्गा मंडप, छोटकी काली मंडा, बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर, अरगाघाट, शास्त्री नगर, बरमसिया, पचंबा, स्टेशन रोड, सिरसिया, बीबीसी रोड आदि जगहों के मंदिरों व पूजा मंडपों में नवरात्र की पूजा अर्चना बड़े ही श्रद्धा भाव से की गई जो नौ दिनों तक जारी रहेगा. ------

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही