Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बड़कागांव में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज समेत हजारीबाग की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement
  • विधायक जेपी पटेल, मनीष जायसवाल और किशुन दास ने किक मारकर किया शुभारंभ
  • भुरकुंडुवां की टीम ने 2-0 से हासिल की जीत
Hazaribagh : बड़कागांव में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार को प्लस टू उच्च विद्यालय खेल मैदान में अतिथियों ने किक मार कर किया. प्रतियोगिता में प्रखंड की 23 पंचायत से कुल 44 टीमों ने भाग लिया. सभी उपस्थित टीमों को आयोजक सदर विधायक मनीष जायसवाल की ओर से जर्सी देकर सम्मानित किया गया. उद्घाटन मैच चोरका शिव मंदिर फुटबॉल क्लब और भुरकुंडुवां के बीच खेला गया. इसमें भुरकुंडुवां की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की. बतौर मुख्य अतिथि मांडू विधायक सह पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अन्य राज्यों की तर्ज पर सरकारी नौकरियों में सीधी नियुक्ति होनी चाहिए. वहीं विशिष्ट अतिथि मनीष जायसवाल ने कहा कि जिले भर में खेला जाने वाला फुटबॉल टूर्नामेंट बड़कागांव में सबसे भव्य है. प्रखंड में कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं. लेकिन उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि नशा को त्याग कर खेल भावना के आधार पर अपने स्वास्थ्य में सुधार करते हुए प्रतिभा को निखारें. मौके पर मुख्य रूप से सिमरिया विधायक किशुन दास, पूर्व विधायक मनोज यादव, बड़कागांव पूर्व विधायक लोकनाथ महतो समेत दर्जनों अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया. फुटबॉल टूर्नामेंट मंच की अध्यक्षता आयोग समिति अध्यक्ष रंजीत कुमार व संचालन सचिव विजय यादव व जयनारायण प्रसाद ने किया.

कटकमसांडी के बरगड्डा में तीन घरों में चोरी

हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र स्थित बरगड्डा गांव में एक रात में तीन घरों में चोरी हो गई. जेवरात, बर्तन समेत लाखों रुपए की चोरी होने की बात कही गई है. चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है. पिछले कई दिनों से इस इलाके में मवेशी चोरी से लोगों में हड़कंप मचा हुआ था. ग्रामीणों का कहना है कि मवेशी चोरी के बाद अब घरों में भी चोरी होना शुरू हो गई है.

कुएं से मासूम का शव बरामद

कटकमसांडी थाना क्षेत्र के उलांज गांव में एक मासूम का शव कुएं में मिला. उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है. कटकमसांडी पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस ने कुएं से निकाला अज्ञात शव

चौपारण थाना से महज दो किमी दूर चैथी पंचायत के केंदुआ के मनरेगा कुआं में शव तैरता हुआ मिला. ग्रामीणों ने शव की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर ने पुलिस बल को शव निकालने के लिए घटनास्थल पर भेजा. पुलिस ने शव को बाहर निकाला, तो देखा गया कि शव में कीड़ा लग गया है. शव की पहचान नहीं हो पायी है. शव की स्थिति देख लगता है कि कई दिन पूर्व शव को छुपाने के उद्देश्य से गांव के किनारे कुएं में डाल दिया गया है. वह कुआं किसी काम का नहीं है. ग्रामीण उधर कम ही जाते हैं. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजने की तैयारी कर रही थी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/157-suspected-chikungunya-patients-found-in-ranchi-6-confirmed-5-dengue-patients-also-found/">रांची

में मिले चिकनगुनिया के 157 संदिग्ध मरीज, 6 में हुई पुष्टि, डेंगू के भी 5 मरीज मिले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही