Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान की तीन खबरें : लोगों को शारीरिक रुप से फिट रखेगा फिटनेस पार्क : सीजीएम

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के सीजीम आरपी सेलबम एवं महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम ने सेलकर्मियों व आवासीय क्षेत्र की जनता को दो फिटनेस पार्क भेंट किया. 19 अक्टूबर को सीजीएम सेलबमस्टेला सेलबम ने संयुक्त रुप से प्लस टू उच्च विद्यालय के पीछे बिरसा मुंडा फिटनेश पार्क और न्यू बी टाइप कॉलोनी क्षेत्र में स्वास्थ्यम फिटनेश पार्क का उद्घाटन किया. इस फिटनेस पार्क में वाकिंग फुटपाथ, झूला, डबल लेग प्रेस, डबल एवं सिंगल एयर वाल्कर, डबल सर्फ बोर्ड, हॉर्स राइडर, डबल आर्म्स व्हील, किड्स लेडर, सी-सा आदि उपकरण लगाये गये हैं. इसे भी पढ़ें : सारंडा">https://lagatar.in/saranda-leopard-kills-goat-panic-among-villagers/">सारंडा

: तेंदुआ ने बकरी को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

शारीरिक परिश्रम कम करते हैं इसलिए हो रहे बीमार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Kiriburu-Park-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सीजीएम आरपी सेलबम ने कहा कि स्वास्थ्य हीं धन है. वर्तमान समय में लोग शारीरिक परिश्रम कम कर रहे हैं, जिससे तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं. शारीरिक परिश्रम नहीं करने की वजह से सबसे ज्यादा मधुमेह, रक्तचाप, हृदय रोग जैसी बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं. यह दोनों फिटनेस पार्क शहर की महिला, पुरुष व बच्चों को शारीरिक परिश्रम करने हेतु अपनी तरफ आकर्षित करेगी. इससे अनेक बीमारियों को वे नियंत्रित कर सकेंगे. इस फिटनेस पार्क का पूरा लाभ यहां के लोग उठायें. इससे अपने आपको हमेशा शारीरिक रुप से फिट एवं तनाव मुक्त रख सकेंगे. इस पार्क को स्वच्छ व साफ-सुथरा रखें. जिम के सामान को नुकसान नहीं पहुंचायें. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-terror-of-wild-elephants-crops-destroyed/">किरीबुरू

: जंगली हाथियों का आतंक, फसलों को किया नष्ट

ये थे उपस्थित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Kiriburu-park-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस दौरान मुखिया लिपी मुंडा, महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह, महाप्रबंधक विकास दयाल, महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक केबी थापा, महाप्रबंधक वीके सुमन, उप महाप्रबंधक संजय सिंह, सहायक महाप्रबंधक रामबाबू डोराडला, संदीप भारद्वाज, आलोक वर्मा, अवधेश कुमार, अजीत कुमार, जीके नायक, कल्याण माझी, आदिल अफताब, सीताराम महतो, आशीष कुमार, अजय प्रसाद, अमन कुमार, निरंजन साह, ओपी चौधरी, सरगेया अंगारिया, जगदीप महाराणा समेत तमाम ट्रेड यूनियन, महिला समिति व स्कूलों के बच्चे मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल:">https://lagatar.in/chandil-mla-gave-compensation-amount-to-elephant-affected-people/">चांडिल:

हाथी प्रभावितों को विधायक ने किया मुआवजा राशि का चेक वितरण

मझगांव : हत्या के आरोपी की जमानत याचिका रद्द, भेजा गया जेल

[caption id="attachment_786873" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Majhgaon-Giraftar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गिरफ्तार आरोपी.[/caption] Majhgaon (Md Wasi) : कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कुलाबुरु गांव में पुरानी रंजिश से गुलशन बानरा की हत्या के आरोपी बोदरा हेस्सा (40 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुनः जेल भेज दिया है. उसे बुधवार की देर रात कुलाबुरु गांव के लोवारीसाई टोला उसके घर से गिरफ्तार किया गया था. थाना प्रभारी दिलीप कुमार टुड्डू ने बताया कि हत्या का आरोपी बोदरा हेस्सा अपने भाई जुकरु हेस्सा के साथ इसी हत्या के मामले में एक वर्ष के लिए जेल गया था. दोनों जमानत पर बाहर थे. जमानत रद्द होने के कारण बोदरा हेस्सा को पुनः गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-bharat-mata-kalyan-mandap-surrounded-by-wild-bushes/">बहरागोड़ा

: जंगली झाड़ियों से घिरा भारत माता कल्याण मंडप
उन्होंने बताया कि कुलाबुरु गांव के ही बोदरा हेस्सा ने अपने भाई जुकरु हेस्सा के साथ मिलकर पुरानी रंजिश में गुलशन बानरा की 2019 के दिसम्बर में मारपीट की थी. इलाज के दौरान उसकी रांची रिम्स अस्पताल में मौत हो गई थी. इसको लेकर मृतक गुलशन बानरा के बेटे राज बानरा ने 11 दिसम्बर 2019 को दोनों आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला कुमारडुंगी में दर्ज करवाया था. उसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. एक वर्ष बाद जमानत पर बाहर निकले थे. इनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्हें पुनः जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : बोले">https://lagatar.in/amit-shah-said-chhattisgarh-will-be-free-from-naxal-problem-if-bjp-government-is-formed/">बोले

अमित शाह, भाजपा की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ नक्सल समस्या से मुक्त होगा,बघेल सरकार पर बरसे

नोवामुंडी में छात्र ने की खुदकुशी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/SUICIDE-LOGO-272x122.jpg"

alt="" width="272" height="122" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी थाना क्षेत्र के टाटा स्टील संग्रामसाई नोवा ग्रीन हेरीटेज फ्लैट संख्या 73 के बालकॉनी से गुरुवार को आठवीं कक्षा के छात्र प्रतीक नाग (14 वर्ष) का शव मिला. पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिये चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले को लेकर नोवामुंडी थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. मृतक की माता अर्चना नाग ने बताया कि घटना के पहले बुधवार को वह अपने बेटे प्रतीक नाग को अकेले क्वार्टर में छोड़कर उसका रिजल्ट लाने जगन्नाथपुर केरला स्कूल गई थी. उनके बेटे का परीक्षा फल भी संतोषजनक है. जगन्नाथपुर से लौटने के बाद कमरे का दरवाजा खुला रहने के कारण घर के अंदर प्रवेश कर कमरे में गई तो वहां बेटा कहीं नजर नहीं आया. इसे भी पढ़ें : चांडिल:">https://lagatar.in/chandil-mla-gave-compensation-amount-to-elephant-affected-people/">चांडिल:

हाथी प्रभावितों को विधायक ने किया मुआवजा राशि का चेक वितरण
उन्होंने बेटे के मोबाइल नंबर पर कॉल भी की. मोबाइल कमरे में बज रही थी. फिर भी वह कहीं नजर नहीं आया. इसके बाद डुप्लीकेट चाबी से घर खोलने पर देखा कि बालकोनी में प्रतीक गमछा को गले में बांधकर फांसी से लटका हुआ था. इसके बाद आसपास के लोगों के सहयोग से तत्काल उसे नोवामुंडी टाटा स्टील अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के दौरान प्रतीक को मृत घोषित कर दिया. उसके बाद शव को उसी हालत में अस्पताल से क्वार्टर लाया गया. प्रतीक नाग के टाटा स्टीलकर्मी पिता कृपा नाग ने अंदेशा जताते हुये बताया कि मोबाइल देखकर डिप्रेशन में आने के कारण खुदकुशी कर लिया होगा. पुलिस ने बताया खुदकुशी का कारण कुछ भी हो, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ साफ हो जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही