Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैठक में सड़क नहीं तो वोट नहीं देने का लिया निर्णय समेत लातेहार की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement

 24 से क्रमिक आंदोलन करने का निर्णय

Latehar : बरवाडीह-मंडल सड़क का निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणो ने आगामी लोकसभा व विधानसभा में वोट नहीं करने का निर्णय लिया है. रविवार को बरवाडीह प्रखंड के मोरवाई पंचायत के ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया है. ग्रामीणो ने कहा कि इससे पहले भी क्षेत्र के सांसद व विधायक समेंत अन्य जन प्रतिनिधियों को आवेदन दिया जा चुका है. बैठक जिप सदस्य संतोषी शेखर व कन्हाई सिंह मुख्य रूप से शामिल थे. मोरवाई बस स्टैंड परिसर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया आशीष कुमार सिंह ने किया. ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि इस सड़क की मांग हर बार सांसद, विधायक व अधिकारियों से की जाती रही है. बावजूद इसके इस सड़क का निर्माण नहीं कराया जा सका है.

सड़क नहीं रहने के कारण परेशान होते हैं ग्रामीण

बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि बरवाडीह- मंडल सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को खासी परेशानी होती है. सड़क निर्माण कराने के नाम पर केंद्र और राज्य की सरकार की कार्रवाई शून्य है. वर्षो से सड़क जर्जर होने से बीमारी की हालत में अस्पताल में समय पर पहुंचना मुश्किल होता है. छात्र स्कूल व कॉलेज समय पर नहीं पहुंच पाते हैं. ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय तक आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

24 से आंदोलन करेंगे ग्रामीण

बैठक में आगामी 24 जनवरी प्रखंड मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है. इसके बाद भी सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो सड़क जाम और नाकाबंदी व जिला मुख्यालय मे समाहरणालय घेराव करने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रेमा देवी, बृजनंदन सिंह, पिंकी देवी, सोनी देवी, ग्राम प्रधान राम अवतार सिंह रामदेव सिंह, जोसफ सुरीन, हरिंदर उरांव, अमीन सिंह, शिवनारायण सिंह, रवि कुमार, कृष्ण देव शर्मा भोलू शर्मा, दिलीप कुमार, बबलू राम, रामराज सिंह, फनु सिंह, दुर्गावती देवी, इंथोनी तोपनो, कमील तोपनो अनूप सिंह, अजित कुमार, कंचन कुमारी व हेरियुस चमपिया आदि मौजूद थे.

अयोध्या से आये पूजित अक्षत का किया जा रहा है वितरण

घर-घर जाकर लोंगों को दिया जा रहा है निमंत्रण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-31.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Latehar : आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के द्वारा श्रीराम जन्मभूमि निर्माणाधीन मंदिर के भूतल गर्भगृह में श्रीरामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया जा जायेगा. इसे लेकर पूरे देश में अयोध्या से लाये गये पूजित अक्षत का वितरण कर समारोह में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की जा रही है. लातेहार में भी विहिप, बजरंग दल के जिला अध्यक्ष श्याम किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में अयोध्या से लाये पूजित अक्षत का वितरण जिले में किया जा रहा है. इस दौरान लोगों को अक्षत दे कर श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मंदिरों में जा कर पूजा अर्चना एवं संध्या में दीप जलाने की अपील की जा रही है. रविवार को शहर के वार्ड नंबर सात में संगठन के कोषाध्यक्ष कौशल किशोर राज के द्वारा अक्षत का वितरण किया गया और लोगों से भाग लेने की अपील की गयी.

शोभा यात्रा निकाली जायेगी

जिला अध्यक्ष श्याम किशोर अग्रवाल ने बताया कि 22 फरवरी को अपराह्न एक बजे से शहर के अमवाटीकर हनुमान मंदिर से एक शोभा यात्रा निकाली जायेगी. शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से हो कर शहर के थाना चौक के मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर पहुंचेगी. यहां संध्या में आरती व महा प्रसाद का वितरण किया जायेगा. आयोजन की तैयारी एवं सफलता के लिए जिला मंत्री संजय तिवारी के अलावा बजरंग दल के विशाल विश्वकर्मा, निर्मल कुमार, हितेश राज, ऋषभ राज, रवि कुमार, मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की जिला संयोजक कंचन शौंडिक, अंकिता विश्वकर्मा, स्वाति कुमारी, पूजा कुमारी, कोमल ठाकुर, जया कुमारी, नमिता कुमारी, पल्लवी कुमारी व अंजली कुमारी समेंत कई लोग दिन रात सक्रिय हैं.

मां की पुण्यतिथि पर कंबल का किया वितरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/3-19.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : निवर्तमान नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा उर्फ रिंकू लाल ने अपनी माता स्व रंजना सिन्हा की 12 वीं पुण्यतिथि पर अपने आवासीय परिसर में जरूरतमंद व असहाय लोगों के बीच 350 कंबलों का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने उन्हें चूड़ा, गुड़ व तिलकुट भी भेंट किया. सिन्हा कहा कि उनकी माता एक शिक्षिका थी. वे प्रति वर्ष अपनी माता की पुण्यतिथि में कंबल व अन्य सामग्रियों का वितरण करते हैं. ऐसा करना उन्हें बहुत अच्छा लगता है. मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता अमरीश पांडेय ने कहा कि जरूरतमंद व असहायों के बीच इस ठंड में कंबलों का वितरण करना एक पुनित कार्य है. इसके लिए उन्होंने श्री सिन्हा को साधुवाद दिया. कंबल प्राप्त कर रहे कई ग्रामीणों ने कहा कि इस ठंडा में उनके पास कंबल नहीं थे. श्री सिन्हा ने उन्हें कंबल उपलब्ध करा कर एक नेक कार्य किया है. मौके पर जवाहर लाल, निर्वतमान वार्ड पार्षद गुडि़या सिन्हा, अमीत कुमार सिन्हा, प्रदीप मांझी व हीरा यादव समेंत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-police-team-attacked-mob-freed-rewarded-criminal/">बिहारः

पुलिस टीम पर हमला, इनामी अपराधी को छुड़ा ले गई भीड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही